Australia squad announced for Pakistan ODI and Bangaldesh limited over Series LSG Opener Mitchell Marsh named Captain पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ऐलान, IPL से बाहर हुई टीम का खिलाड़ी है कप्तान, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ऐलान, IPL से बाहर हुई टीम का खिलाड़ी है कप्तान

पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ऐलान हो गया है। IPL से बाहर हुई टीम का खिलाड़ी कप्तान है। ये कोई और नहीं, बल्कि मिचेल मार्श हैं, जो अब वनडे टीम की भी कप्तानी करते नजर आएंगे। 

Mon, 11 May 2026 09:26 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ऐलान, IPL से बाहर हुई टीम का खिलाड़ी है कप्तान

पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को पाकिस्तान में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जबकि बांग्लादेश के दौरे पर 3-3 मैचों में वनडे और टी20 सीरीज कंगारू टीम खेलने वाली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए IPL 2026 से बाहर हुई टीम के खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि मिचेल मार्श हैं, जो अब वनडे टीम की कप्तानी भी करते नजर आएंगे। वे पहले से ही टी20 टीम के कप्तान हैं। कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीनियर खिलाड़ी बाहर हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अंडर 19 टीम के कप्तान ओली पीक को वनडे टीम में शामिल किया है। वे सिर्फ पाकिस्तान के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वह नहीं खेलेंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 में शामिल प्लेयर वापस टीम से जुड़ जाएंगे। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड तीनों ही सीरीज मिस करने वाले हैं। मिचेल स्टार्क भी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में 31 मई तक बिजी रह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MI समेत ये 2 टीमें हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1

टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श वनडे टीम की भी कप्तानी पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरे पर करेंगे। जोश इंग्लिस भी तीनों टीमों का हिस्सा हैं। वे भी एलएसजी में थे, जो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। वहीं, कैमरोन ग्रीन भी तीनों टीमों में शामिल हैं, लेकिन उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ्स की रेस में है। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को टी20 टीम में मौका नहीं दिया है, जो वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। स्टीव स्मिथ भी बाहर हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे।

ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और ज़ेवियर बार्टलेट भी आईपीएल 2026 प्लेऑफ्स के मैचों के लिए अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ रहेंगे। हालांकि, वे सभी 9 जून से शुरू होने वाली बांग्लादेश सीरीज के लिए ODI टीम से वापस जुड़ जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए कब शुरू होगी न्यूजीलैंड की नई T20 लीग NZ20? सामने आई लॉन्च की टाइमलाइन

पाकिस्तान में ODI के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा

बांग्लादेश में ODI के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जैम्पा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB vs MI मैच की आखिरी गेंद पर अटक गई थी सांसे, राज बावा ने ये क्या कर दिया?

बांग्लादेश में T20I के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जैम्पा

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।