virat kohli need 94 runs to break sachin tendulkar record for most runs in ind vs nz odi विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 94 रन, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 94 रन

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सचिन ने सर्वाधिक 1750 रन बनाए हैं।

Thu, 8 Jan 2026 11:11 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 94 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (11 जनवरी) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। आगामी सीरीज के लिए दोनों टीमें वडोदरा पहुंच गईं है और भारतीय टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारत के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली शानदार फॉर्म में है और अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दो शतक भी लगाए थे। पिछले महीने विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया था और दो मैच में 131 और 77 रन की पारी खेली थी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 1750 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं। विराट की फॉर्म को देखते हुए सचिन का ये रिकॉर्ड अब खतरे में हैं। वहीं विराट कोहली ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 31 मैचों में 1657 रन बनाए हैं। विराट कोहली का सचिन रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 94 रन चाहिए। अगर वह तीन मैचों के दौरान ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन रॉस टेलर के नाम है। उन्होंने 35 मैचों में 1385 रन बनाए हैं। केन विलियमसन ने 31 मैचों में 1239 रन बनाए हैं।

सचिन-विराट का प्रदर्शन (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी20 विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। साल 2025 उनके लिए बेहद शानदार रहा और अब 2026 की शुरुआत में भी वे जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले साल विराट ने 13 वनडे पारियों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा, जबकि अगले दो मैच में 14 और 18 जनवरी को क्रमश: राजकोट और इंदौर में होंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।