India Star Tilak Varma Set for Imminent International Return Ravi Teja Provides Fitness Update भारतीय फैंस की टेंशन खत्म; विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा, कोच ने दिया बड़ा अपडेट, Cricket Hindi News - Hindustan

भारतीय फैंस की टेंशन खत्म; विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

विजय हजारे ट्रॉफी में दर्द की शिकायत के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पेट के निचले हिस्से (लोअर एबडोमन) में सर्जरी की गई है। उनकी इंजरी को लेकर हैदराबाद क्रिकेट टीम के कोच डीबी रवि तेजा ने बड़ा अपडेट दिया है और जल्द वापसी की उम्मीद जताई है।

Thu, 8 Jan 2026 07:15 PMHimanshu Singh Varta
share
भारतीय फैंस की टेंशन खत्म; विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

हैदराबाद क्रिकेट टीम के कोच डीबी रवि तेजा ने तिलक वर्मा के आगामी टी-20 विश्व कप से बाहर होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए तैयार हो जाएंगे। तिलक का अगला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज है, जो आज से ठीक दो हफ्ते बाद 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होगी। मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सात फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए तिलक वर्मा की उपलब्धता संदिग्ध हो सकती है।

हैदराबाद के कोच ने कहा कि बाएं हाथ का बल्लेबाज तिलक वर्मा आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए तैयार हो जाएगा, हैदराबाद के कोच ने गुरुवार को क्रिकबज को बताया, "बुधवार को राजकोट में उसकी एक बहुत छोटी सी सर्जरी हुई थी। इसमें कुछ भी गंभीर या चिंताजनक नहीं है। वह तीन से चार दिनों में ठीक हो जाएगा।"

हैदराबाद के बंगाल के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगने के बाद बुधवार को राजकोट में तिलक की टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई थी। कोच ने आगे कहा, “तिलक अभी टीम के साथ है और वह टीम के साथ हैदराबाद वापस जाएगा। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ठीक हो जाएगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BBL में बाबर आजम ने कटाई पाकिस्तान की नाक, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उड़ाया मजाक

मंगलवार को राजकोट में बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के बाद दर्द की शिकायत के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पेट के निचले हिस्से (लोअर एबडोमन) में सर्जरी की गई है। तिलक को तत्काल ही स्कैन कराने की सलाह दी गई जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब आने वाले कुछ दिनों में उनके बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने की उम्मीद है।

इससे उबरने में और उनकी वापसी की समय का अनुमान उनकी दोबारा जांच के बाद ही लगाया जा सकेगा। तिलक को हुई इंजरी के समय को देखते हुए 21 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में उनके न खेल पाने की संभावना प्रबल है। तिलक भारत के टी20 विश्व कप दल का भी हिस्सा हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।