Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards List Orange Cap Most Valuable Player Super Striker of the Season Emerging Player ऑरेंज कैप ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते 5 दमदार अवॉर्ड्स; कार भी नहीं छोड़ी, Ipl Hindi News - Hindustan

ऑरेंज कैप ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते 5 दमदार अवॉर्ड्स; कार भी नहीं छोड़ी

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards List: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में पांच दमदार अवॉर्ड्स जीते। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर काटा। वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।

Mon, 1 June 2026 02:45 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑरेंज कैप ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते 5 दमदार अवॉर्ड्स; कार भी नहीं छोड़ी

आईपीएल 2026 का समापन हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 19वें सीजन की ट्रॉफी हासिल की। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराकर खिताब का बचाव किया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भले ही फाइनल में पहुंचने से चूक गई लेकिन युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी महफिल लूटने में कामयाब रहे। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 15 साल के सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बटोरे। उन्होंने एक शतक लगाया और पांच बार पचास प्लस स्कोर बनाया। वह तीन बार तो 90 से अधिक रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने सीजन समाप्त होने के बाद कुल 5 दमदार अवॉर्ड्स जीते। आरआर का सफर क्वालीफायर-2 में खत्म हुआ था।

ऑरेंज कैप

सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अवॉर्ड अपने नाम किया। यह पुरस्कार आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर को दिया जाता है। उन्हें इस अवॉर्ड के साथ 10 लाख रुपये मिले। सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा। सुदर्शन ने पिछले सीजन में 23 साल और 237 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने वाले आरआर के दूसरे खिलाड़ी हैं। जोस बटलर ने 2022 में यह कारनामा किया था। बटलर अब गुजरात टीम का हिस्सा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जो सोचा वो कर दिखाया, फाइनल के बाद कही दिल की बात
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

MVP अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अवॉर्ड मिला। उन्हें सर्वाधिक 436.5 अंक मिले। उन्हें इस अवॉर्ड के साथ 15 लाख रुपये दिए गए। जीटी के पेसर कगिसो रबाडा दूसरे नंबर (17 मैचों में 408 अंक) पर रहे। हालांकि, रबाडा ने पर्पल कैप जीती। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 29 विकेट चटकाए।

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

15 वर्षीय सूर्यवंशी ने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड हासिल किया। सूर्यवंशी ने 237.30 के स्ट्राइक रेट से रन जुटाए, जिससे कई स्टार खिलाड़ी दूर रह गए। लिस्ट में उनके बाद केकेआर के फिन एलन (214.11), पंजाब किंग्स प्रियांश आर्य (211.62) और एसआरएच के अभिषेक शर्मा (204.72) हैं। वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन पुरस्कार जीतने पर इनाम में टाटा सिएरा कार मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL स्टार सूर्यवंशी के मुरीद हुए शेखर कपूर, फिल्म में कास्ट करने की जताई इच्छा

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

सूर्यवंशी ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन पुरस्कार भी अपने नाम किया। यह अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से छोड़ता है और भविष्य का स्टार बनने की क्षमता रखता है। इस अवॉर्ड के लिए 1 अप्रैल 2000 के बाद जन्मे खिलाड़ी रेस में थे, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला। सूर्यवंशी ने ओपनर प्रियांश आर्य और पेसर प्रिंस यादव को पछाड़ा।

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का अवॉर्ड भी जीता। उन्होंने कुल 72 सिक्स उड़ाए। यह आईपीएल के एक सीजन में किसी भी प्लेयर द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। सूर्यवंशी ने हाल ही में क्रिस गेल (59 छक्के) को पछाड़कर इतिहास रचा था। सूर्यवंशी को सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने के लिए 10 लाख रुपये का इनाम मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।