Varun Chakravarthy has made history becoming the only Indian to feature in the top 10 T20I bowlers वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, टी20 के इन टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बनाने वाले बने एकमात्र भारतीय, Cricket Hindi News - Hindustan

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, टी20 के इन टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बनाने वाले बने एकमात्र भारतीय

वुरुण चक्रवर्ती T20I क्रिकेट में लगातारा अच्छा प्रदर्शन कर आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने करियर की हाईएस्ट रेटिंग हासिल कर दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों की खास सूची में जगह बना ली है।

Wed, 17 Dec 2025 03:33 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, टी20 के इन टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बनाने वाले बने एकमात्र भारतीय

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस समय T20I क्रिकेट में अपना लोहा मनवा रहे हैं। लगातारा ‘क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट’ में अच्छा प्रदर्शन कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं। बुधवार, 17 दिसंबर को आई ताजा आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने करियर का हाईएस्ट रेटिंग हासिल की। चक्रवर्ती ने पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले दो T20I मैचों में 2-2 विकेट लिए, जिससे उनके खाते में 36 रेटिंग पॉइंट्स जुड़ गए हैं, और अब उनके करियर के बेस्ट 818 पॉइंट्स हो गई हैं। इस बेस्ट रेटिंग के साथ उन्होंने इतिहास रचा और वह दुनिया के टॉप-10 टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय बनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा ने लगाई टी20 रैंकिंग में छलांग, PAK खिलाड़ी को फेका टॉप-5 से बाहर

यह लिस्ट है मेंस T20I क्रिकेट में गेंदबाजों द्वारा हाईएस्ट रेटिंग हासिल करने की। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल 865 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को 2009 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उसी साल उन्होंने यह रेटिंग हासिल की थी।

वरुण चक्रवर्ती 818 की रेटिंग के साथ टॉप-10 गेंदबाजों की इस लिस्ट में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने हैं। वह पाकिस्तान के शादाब खान और श्रीलंका वानिंदु हसरंगा के ऊपर 8वें पायदान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवाबों के शहर में आज IND vs SA भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर?

मेंस टी20 रैंकिंग में हाईएस्ट रेटिंग हासिल करने वाले टॉप-10 गेंदबाज

उमर गुल (पाकिस्तान) 865

सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज) 864

डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) 858

सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) 832

राशिद खान (अफगानिस्तान) 828

तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ़्रीका) 827

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 822

वरुण चक्रवर्ती (भारत) 818

शादाब खान (पाकिस्तान) 811

वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 809

वरुण चक्रवर्ती की नजरें इस हफ्ते अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पछाड़ने पर होगी, जो 822 रेटिंग के साथ 7वें पायदान पर हैं।

मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग की बात करें तो, वरुण चक्रवर्ती के बाद नंबर-2 पर न्यूजीलैंड के जैकब डफी हैं, जिनकी रेटिंग 699 है। वरुण चक्रवर्ती और डफी की रेटिंग में 119 रेटिंग का अंतर है। वहीं मौजूदा टी20 रैंकिंग में चक्रवर्ती टॉप-10 में एकमात्र भारतीय हैं। अक्षर पटेल, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं वह 636 की रेटिंग के साथ 13वें पायदान पर हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।