IND vs SA Pitch Report 4th T20I Ekana Cricket Stadium Lucknow T20I Record Stats India vs South Africa Toss IND vs SA Pitch Report, 4th T20I: लखनऊ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs SA Pitch Report, 4th T20I: लखनऊ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

IND vs SA Pitch Report, 4th T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Wed, 17 Dec 2025 07:22 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs SA Pitch Report, 4th T20I: लखनऊ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें

IND vs SA Pitch Report, 4th T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा और रोमांचक मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। पहले तीन मैच के बाद India vs South Africa T20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया 2-1 से लीड कर रही है। आज चौथे मैच में भारत की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। टीम इंडिया अगर यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह इतिहास भी रच सकती है। दरअसल, साउथ अफ्रीका आज तक T20I क्रिकेट में कभी 5 मैच की टी20 सीरीज नहीं हारा है। ऐसे में भारत के पास उन्हें पहली बार धूल चटाने का यह शानदार मौका है। आईए एक नजर भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs SA T20 मैच ऐसे देखिए फ्री में, जानिए लखनऊ में कितने बजे शुरू होगा मैच?

India vs South Africa Pitch Pitch Report 4th T20I

नॉर्थ इंडिया में इस समय ठंड का सितम है, सुबह और शाम को पूरे उत्तर भारत पर ओस और कोहरे की चादर लिपट जाती है। ऐसे में इसका असर IND vs SA चौथे टी20 पर भी साफ-साफ देखने को मिल सकता है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में अच्छी खासी मदद मिल सकती है। धर्मशाला के मैदान पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जिस वजह से साउथ अफ्रीका की टीम जल्दी ढेर हो गई थी। टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा मदद मिल सकती है, क्योंकि उस समय पूरा मैदान गीला होगा और गेंदबाजों को बॉल ग्रिप करने में मुश्किल हो सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अगर यहां जीत दर्ज करनी है तो कम से कम 200 रन बोर्ड पर लगाने होंगे।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ T20I रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 6

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 5 (83.33%)

दूसरी बैटिंग करके जीते गए मैच- 1 (16.67%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 2 (33.33%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (66.67%)

हाईएस्ट स्कोर- 199/2

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ेंगी ये दो टीमें, मिलेगा नया विजेता

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 101/4

प्रति विकेट औसत रन- 22.52

प्रति ओवर औसत रन- 7.04

पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 160

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज़ अहमद, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा

साउथ अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरज़ी, लूथो सिपामला, क्वेना मफाका

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।