Vaibhav Suryavanshi is too mature for a 15 year old He Is not slogging he is playing proper shots Bhuvneshwar Kumar वैभव सूर्यवंशी काफी समझदार हैं वह सिर्फ बल्ला नहीं चला रहे, बल्कि…; RCB के स्टार प्लेयर ने दिया पूरा श्रेय, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी काफी समझदार हैं वह सिर्फ बल्ला नहीं चला रहे, बल्कि…; RCB के स्टार प्लेयर ने दिया पूरा श्रेय

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल्लेबाजी करते हैं।

Sat, 11 April 2026 01:17 PMLokesh Khera नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी काफी समझदार हैं वह सिर्फ बल्ला नहीं चला रहे, बल्कि…; RCB के स्टार प्लेयर ने दिया पूरा श्रेय

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई।भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘’वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र के हिसाब से काफी समझदार हैं। वह सिर्फ़ बल्ला नहीं चला रहे, बल्कि सही शॉट्स खेल रहे हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, उसका पूरा श्रेय उन्हीं को मिलना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में सबसे ज्यादा SIX; वैभव सूर्यवंशी निकले सबसे आगे; टॉप-5 में 4 भारतीय

उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी कभी भी पूरी तरह से दबाव में नहीं थी। उन्होंने कहा, ''यह टी20 मैच है। वह युवा है और अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहा है लेकिन हमें कभी भी यह नहीं लगा कि हम पर पूरी तरह से दबाव बन गया है। अगर एक 15 साल का लड़का इस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है या वह 25 का भी हो, यह टी20 मैच में होता है।''

उन्होंने कहा, ‘’हमने रणनीति बनाई थी और एक कैच भी छूटा लेकिन यह क्रिकेट में होता है। हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर सके और यह टी20 क्रिकेट का हिस्सा है। हम बहुत चिंतित नहीं हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को गेंद डालने में बॉलर्स घबरा रहे हैं; पठान ने खोलकर रख दिया गेम प्लान

लेग स्पिनर सुयश शर्मा की जगह हरफनमौला वेंकटेश अय्यर को उतारने के बारे में उन्होंने कहा, ‘’पावरप्ले में स्पिनरों का प्रयोग मुश्किल है। हमारे पास बायें हाथ का एक ही स्पिनर है और हमने सुयश की जगह इंपैक्ट सब को चुना।''

उन्होंने कहा, ''हमारे पास ऑफ स्पिनर नहीं था। बायें हाथ का गेंदबाज बायें हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करे तो समझ में आता है। हमने वही किया जो कर सकते थे और वेंकटेश ने अच्छी बल्लेबाजी की।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।