वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में 78 रनों की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए। इन 7 छक्कों के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सीजन-19 में वैभव अभी तक 18 छक्के लगा चुके हैं।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 63 रनों की पारी के दौरान 4 छक्के लगाए। अब आईपीएल 2026 में उनके नाम 13 छक्के हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने पहले दो मैचों में खूब छक्के लगाए। वह तीन मैचों में कुल 11 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के खिलाफ मैच में कोई चौका तो नहीं लगाया, मगर उन्होंने दो सिक्स लगाए। वह अब कुल 10 छक्कों के साथ आईपीएल 2026 मेें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

टिम डेविड आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में फिलहाल एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। वह अभी तक 3 मैचों में 9 छक्के लगा चुके हैं।
