Vaibhav Sooryavanshi forced us to pick him in Team India Chief selector Ajit Agarkar confessed the truth वैभव सूर्यवंशी ने मजबूर कर दिया कि हम ऐसा करें, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कबूला खरा सच, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी ने मजबूर कर दिया कि हम ऐसा करें, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कबूला खरा सच

वैभव सूर्यवंशी की भारतीय स्क्वॉड में एंट्री हो गई है। वह सिर्फ 15 साल के हैं। सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को चकित कर दिया है। युवा सनसनी पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने खरा सच बोला है।

Sat, 6 June 2026 03:48 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी ने मजबूर कर दिया कि हम ऐसा करें, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कबूला खरा सच

वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के सिलेक्शन के दरवाजे तोड़ दिए हैं। 15 साल के युवा ओपनर को ना सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज बल्कि एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। वह भारतीय टीम में सिलेक्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जमकर गदर काटा। उन्होंने 16 मैचों में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन जुटाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। वह तीन बार तो 90 प्लस रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी को पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सीनियर टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी, जो अब हकीकत का रूप ले चुकी है। सूर्यवंशी को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने खरा सच कबूलते हुए कहा कि युवा सनसनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके खुद को चुनने पर मजबूर कर दिया।

'हमें सूर्यवंशी से बहुत उम्मीदें हैं'

अगकर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''वैभव के बारे में क्या ही कहें? हमने देखा है कि वह क्या कर सकता है। आपने देखा कि उसने प्लेऑफ तक में अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को संभाला। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है कि वह कितनी अच्छी बैटिंग कर रहा है या कितना अच्छा खेल रहा है। और यह सिर्फ इस सीजन की बात नहीं है। पिछले सीजन में उसकी शुरुआत बहुत अच्छी रही थी। आईपीएल जैसा प्रतिस्पर्धी और हाई प्रेशर वाले माहौल एक युवा खिलाड़ी के लिए जबर्दस्त गेम चेंजर है। टी20 क्रिकेट देखने वाले बाकी सभी लोगों की तरह हमें भी उससे बहुत उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि उसने खुद को बखबूी साबित किया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय स्क्वॉड की 5 हैरतअंगेज बातें, दो को प्रमोशन तो कप्तान को किया बाहर

‘जब देश के लिए खेलेगा तो…’

चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा, ''उसकी परफॉर्मेंस कमाल की रही। उसने बेहतरी खेल दिखाया। सूर्यवंशी ने हमें उसे चुनने के लिए मजबूर कर दिया। मुझे उसकी उम्र पता है। वह काफी युवा है और अपने करियर की शुरुआत कर रहा। हालांकि, लगातार दो आईपीएल, अंडर-19 लेवल पर जो उसने किया, वो शायद आईपीएल या सीनियर क्रिकेट से बस थोड़ा नीचे ही था। लेकिन हम सब देख सकते हैं कि उसमें किस तरह का टैलेंट है। हमें उम्मीद है कि जब उसे देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा तो वह वही काबिलियत दिखाएगा। देश के लिए खेलने का मतलब है मुश्किल चुनौतियां, लेकिन उसने जबर्दस्त टेम्परामेंट दिखाया है। उसने अपनी परफॉर्मेंस से खुद को चुना है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

युवा ओपनर जल्द होगा रिलीज

सूर्यवंशी के सिलेक्शन से सिलेक्टर्स के सामने एक दुविधा है। वह श्रीलंका में ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जिसके मैच 9 से 21 जून तक होने हैं। 26 जून से आयरलैंड सीरीज शुरू होगी। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया कि सूर्यवंशी को यूके जाने वाली स्क्वॉड में शामिल होने के लिए जल्दी रिलीज किया जा सकता है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।