Vaibhav Sooryavanshi could create a similar sensation in Test cricket as Rishabh Pant his ability amazes Aaron Finch वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में मचा सकते हैं ऋषभ पंत जैसा धमाल, उनकी ये काबिलियत करती है पूर्व कप्तान को हैरान, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में मचा सकते हैं ऋषभ पंत जैसा धमाल, उनकी ये काबिलियत करती है पूर्व कप्तान को हैरान

वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने बल्ले से धमाल मचाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। लगातार उनके सीनियर टीम में डेब्यू की बातें हो रही है। इस कड़ी में एरोन फिंच का कहना है कि वैभव टेस्ट क्रिकेट में धुआं उड़ा सकते हैं।

Sun, 3 May 2026 02:09 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में मचा सकते हैं ऋषभ पंत जैसा धमाल, उनकी ये काबिलियत करती है पूर्व कप्तान को हैरान

वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खिंच रहे हैं। आईपीएल ही नहीं अंडर-19 क्रिकेट में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की है। क्रिकेट के गलियारों में लगातार उनके सीनियर टीम में डेब्यू की बातें हो रही है। वैभव अब 15 साल के हो गए हैं तो आईसीसी के नियमों के तहत उनका डेब्यू हो सकता है। हर कोई वैसे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उनके डेब्यू की बात कर रहा है, मगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में भी इंपैक्ट डाल सकते हैं। उन्होंने इस दौरान वैभव सूर्यवंशी की तुलना ऋषभ पंत से भी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में आज GT vs PBKS भिड़ंत, कैसा रहेगा पिच का मिजाज; जानें

एरोन फिंच का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी जैसे इंपैक्ट प्लेयर की जगह है। हालांकि उनका मानना है कि वैभव रेड बॉल क्रिकेट में बतौर ओपनर नहीं बल्कि नंबर-5 पर धमाल मचा सकते हैं।

फिंच ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, "टेस्ट क्रिकेट में ऐसे इम्पैक्ट प्लेयर्स के लिए जगह है। आप ऋषभ पंत के बारे में सोचें और उनमें जो खास बात है, वह एक ऐसे प्लेयर हैं जो विरोधी टीम में सच में डर पैदा कर सकते हैं क्योंकि उनका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।"

फिंच ने टेस्ट क्रिकेट में सूर्यवंशी के लिए नंबर पांच पर बैटिंग करने का सुझाव दिया और कहा कि वह जब नई गेंद से गेंदबाजों का इतना बुरा हाल कर सकते हैं तो जब गेंद 50 ओवर पुरानी होगी तो वह क्या करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: अय्यर से लेकर रहाणे तक, अभी तक कैसा रहा सभी 10 कप्तानों का प्रदर्शन

उन्होंने आगे कहा, "हमने देखा है कि वैभव (सूर्यवंशी) T20 में नई बॉल के खिलाफ क्या कर सकते हैं। अगर वह टेस्ट क्रिकेट में 50 ओवर पुरानी बॉल के खिलाफ पांचवें नंबर पर बैटिंग करते, तो वह वहां क्या कर सकते हैं?"

फिंच ने कहा, "जो बात मुझे हैरान करती है, वह है पहली बॉल से ही बॉल को स्ट्राइक करने की उनकी काबिलियत। दुनिया के सबसे अच्छे बॉलर्स के खिलाफ भी, वह मैदान पर उतरते हैं; उन्हें कोई डर नहीं है, लेकिन उनमें गेम की सिचुएशन को समझने की काबिलियत भी है। 15 साल के बच्चे के तौर पर, यह एक ज़बरदस्त स्किल है। वह अपनी उम्र से कहीं ज्यादा मैच्योर हैं।"

सोचिए जिस टेस्ट टीम में ऋषभ पंत और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी पांचवें और छठे नंबर पर होंगे उनके खिलाफ खेलने वाली टीम के गेंदबाजों का क्या हाल होगा?

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचा रहे हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में हैं और इस सीजन 400 से अधिक रन बना चुके हैं। भारत को आईपीएल के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करना है, जहां वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के चांसेस है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।