Travis Head equals Virat Kohli and Viv Richards record Most player of the match awards in Tests ट्रैविस हेड ने टेस्ट में तोड़ा विराट कोहली और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बेहद नजदीक, Cricket Hindi News - Hindustan

ट्रैविस हेड ने टेस्ट में तोड़ा विराट कोहली और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बेहद नजदीक

ट्रैविस हेड को इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को जीतते ही उन्होंने विराट कोहली और विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

Thu, 8 Jan 2026 06:00 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ट्रैविस हेड ने टेस्ट में तोड़ा विराट कोहली और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बेहद नजदीक

Travis Head Break Virat Kohli and Viv Richards record: इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हेड ने 5वें टेस्ट में 163 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को जीतते ही ट्रैविस हेड ने विराट कोहली और विवि रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हेड के टेस्ट करियर का यह 11वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। वहीं विराट कोहली और विव रिचर्ड्स ने भी अपने-अपने टेस्ट करियर में 10 अवॉर्ड जीते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरफराज की ऐतिहासिक फिफ्टी पर फिरा पानी, पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हराया

अब टेस्ट क्रिकेट में 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले कुल 9 खिलाड़ी हैं। यह सभी संयुक्त रूप से लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं। विराट कोहली और विव रिचर्ड्स के अलावा टेस्ट में 10 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड मैलकम मार्शल, मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन, आर अश्विन, यूनिस खान, अनिल कुंबले और स्टुअर्ट ब्रॉड ने जीते हैं। ट्रैविस हेड ने एक झटके में इन सभी को पछाड़ दिया है।

वहीं 11 बर इस रिकॉर्ड पर कब्जा कुल 12 खिलाड़ियों ने जमाया है जिसमें ट्रैविस हेड के साथ राहुल द्रविड़, शिवनरेन चंद्रपॉल, एलन बॉर्डर, ग्लेन मैक्ग्रा, डेनिलय विटोरी, केन विलियमसन, शॉन पोलक, रंगना हेराथ, डी सिल्वा, रवींद्र जडेजा और इमरान खान शामिल हैं।

12 बार टेस्ट में POTM ब्रायन लारा, बेन स्टोक्स, ग्रेम स्मिथ और इयान बॉथम बने हैं। 13 बार इस अवॉर्ड को जो रूट, महेला जयवर्धन और स्टीव स्मिथ ने जीता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाइट क्लब कांड के बाद हैरी ब्रूक ने मांगी माफी, जानें ऐसा क्या हुआ था उस रात

सचिन तेंदुलकर, स्टीव वॉ और कर्टली एंब्रोस 14-14 बार…रिंकी पोंटिंग और कुमार संगाकारा 16-16 बार…शेन वॉर्नर और वसीम अकरम 17-17 बार इस अवॉर्ड को जीत चुके हैं।

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर श्रीलंका के लीजेंड्री स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को जीता है।

वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जैक कैलिस के नाम है। जैक कैलिस 23 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उनके अलावा कोई खिलाड़ी 20 बार भी ऐसा नहीं कर पाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।