Teams with the most ICC knockout wins Australia ahead of India these countries in the top 5 सबसे ज्यादा ICC नॉकआउट जीतने वाले टीमें, भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, टॉप-5 में ये देश, Cricket Hindi News - Hindustan

सबसे ज्यादा ICC नॉकआउट जीतने वाले टीमें, भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, टॉप-5 में ये देश

भारत का सामना इंग्लैंड से आज सेमीफाइनल में हो रहा है। ऐसे में हम आपको सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट्स में नॉकआउट मुकाबले जीतने वाली टीमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस लिस्ट में भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया है। टॉप-5 की लिस्ट से पाकिस्तान बाहर है।

Thu, 5 March 2026 05:33 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
सबसे ज्यादा ICC नॉकआउट जीतने वाले टीमें, भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, टॉप-5 में ये देश

टी 20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने जा रही है। मैच गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच से पहले कई क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सवाल होगा कि किस टीम ने सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट में नॉकआउट मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नॉकआउट मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पास है। भले ही ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई हो, लेकिन उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट के कुल 23 नॉकआउट मुकाबले के जीते हैं और 13 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वे लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम है। टीम इंडिया ने भी विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। हालांकि, एक नॉकआउट मुकाबला अधिक हारने के कारण भारत इस सूची में दूसरे स्थान पर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंडिया ने बराबर की संख्या में आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट के कुल 23 नॉकआउट मुकाबले जीते हैं, जबकि 14 में हार का सामना करना पड़ा है। अगर भारत आज खेले जाने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देते हैं तो वह आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नॉकआउट मुकाबले जीतने वाला देश बन जाएगा और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर आ जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 WC 2026 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं?
ये भी पढ़ें:भारत इंग्लैंड से सेमीफाइनल हार जाएगा, मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर की भविष्यवाणी

सबसे ज्यादा आईसीसी नॉकआउट मुकाबले जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम वेस्टइंडीज है। कैरिबियाई टीम भले ही इस बार सुपर-8 में ही बाहर हो गई है, लेकिन उसने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए रखा है। हर युग में धुरंधरों और घातक गेंदबाजों से भरी वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक 15 बार आईसीसी टर्नामेंट में नॉकआउट मुकाबले जीते हैं, जबकि आठ बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सूची में श्रीलंका बारह जीत और 10 हार के साथ चौथे स्थान पर है। श्रीलंका के टीम ने भी लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राज किया है और अपनी मजबूती को साबित किया है। लिस्ट में पांचवे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने अब तक आईसीसी के 12 नॉकआउट मुकाबले जीते हैं, जबकि 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान इस सूची में 11 नॉक आउट मुकाबले में जीत और 16 में हार के साथ लिस्ट में सातवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड इस सूची में 6वें स्थान पर है। उन्होंने 12 नॉकआउट मुकाबले जीते हैं, जबकि 18 में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICC रैंकिंग्स में भारत का एकछत्र राज, सूर्या ब्रिग्रेड हासिल कर पाएगी WC का ताज?

सबसे ज्यादा आईसीसी नॉकआउट मुकाबले जीतने वाली टीमें

ऑस्ट्रेलिया- 23 जीत, 13 हार

भारत- 23 जीत, 14 हार

वेस्टइंडीज- 15 जीत, 8 हार

श्रीलंका- 12 जीत, 10 हार

इंग्लैंड- 12 जीत, 16 हार

न्यूजीलैंड- 12 जीत*, 18 हार

पाकिस्तान- 11 जीत, 16 हार

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।