Which batsman has scored the most runs for India so far in the T20 World Cup 2026 These are the top 5 टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? टॉप-5 में ये नाम, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? टॉप-5 में ये नाम

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए सर्वाधिक रन अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में किस बल्लेबाज ने बनाए हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव से लेकर शिवम दुबे तक के नाम हैं।

Thu, 5 March 2026 04:23 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? टॉप-5 में ये नाम

भारत आज गुरुवार, 05 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ रहा है। भारतीय टीम ने इस पूरे विश्व कप के दौरान एक मुकाबला हारी है, बाकी के सारे मैच जीतकर आ रही है। भारत का कोई भी बल्लेबाज ओवरऑल टॉप-5 में नहीं है, क्योंकि इस बार टीम प्रदर्शन ने जीत दिलाई है। हालांकि, इस विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सेमीफाइनल से पहले आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

टी-20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसकी सभी 7 पारियों में 231 रन बनाए हैं। इस विश्व कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 84 नाबाद है जो उन्होंने अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत इंग्लैंड से सेमीफाइनल हार जाएगा, मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर की भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:ICC रैंकिंग्स में भारत का एकछत्र राज, सूर्या ब्रिग्रेड हासिल कर पाएगी WC का ताज?

भारत के लिए इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज ईशान किशन हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसकी सभी सात पारियों में 224 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा का सेमीफाइनल में खेलना पक्का,कोच मोर्ने मोर्कल ने संजू पर क्या कहा?

इस सूची में तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 29 की औसत और 147 के स्ट्राइक रेट के साथ 178 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में बनाया था। इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 172 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 152 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में बनाए थे। लिस्ट में पांचवें और आखिरी स्थान पर शिवम दुबे का नाम है। उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 166 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 66 रन रहा है।

टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक सर्वाधिक रन बनाए वाले भारतीय बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव- 7 पारियों में 231 रन

ईशान किशन-7 पारियों में 224 रन

तिलक वर्म- 7 पारियों में 178 रन

हार्दिक पांड्या- 7 पारियों में 172 रन

शिवम दुबे- 6 पारियों में 166 रन

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।