Teams With the Most Ducks in T20 World Cup 2026 India tops the List After Ishan Kishan Pakistan at what number T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीमें, टॉप पर पहुंचा भारत; किस नंबर पर पाकिस्तान?, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीमें, टॉप पर पहुंचा भारत; किस नंबर पर पाकिस्तान?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीमों की लिस्ट में भारत टॉप पर पहुंच गया है। भारत ने इटली की टीम को पछाड़ा है। पाकिस्तान फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है।

Sun, 22 Feb 2026 10:07 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीमें, टॉप पर पहुंचा भारत; किस नंबर पर पाकिस्तान?

शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में फ्लॉप रहे। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने पहले ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। ईशान लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। ऐसे में एक्सट्रा कवर पर रयान रिकेल्टन ने आसान कैच लपक लिया। ईशान के शून्य पर आउट होते ही भारत एक शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया।

भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम 10 बार डक का मुंह देख चुकी है। क्रिकेट मैच जब कोई खिलाड़ी बगैर रन बनाए आउट होता है तो उसे डक का कहा जाता है। भारत ने इटली को पछाड़ दिया है, जिसने 8 मर्तबा डक झेला। ओमान ने सात बार डक का सामना किया। इटली और ओमान की टीम ग्रुप चरण से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं, भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान लिस्ट में चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान ने अभी तक छह मर्तबा डक झेला है। पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 चरण का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीमें

10 बार - भारत

8 बार - इटली

7 बार - ओमान

6 बार - पाकिस्तान

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20I रैंकिंग: ईशान किशन की टॉप-10 में एंट्री, पाकिस्तानी फिर से बना नंबर-1

जारी टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार डक का शिकार होने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साउथ अफ्रीका मैच में खाता तो खुला लेकिन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए। उन्हें मार्को यान्सेसन ने पांचवे ओवर में कॉर्बिन बॉश को कैच कराया। 188 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की आधी टीम 51 रनों पर ढेर हो गई। तिलक वर्मा (1) दहाई अंक में नहीं पहुंचे जबकि कप्तान सूर्यकमार यादव ने 18 और वॉशिंगटन सुंदर ने 11 रनों का योगदान दिया। ईशान के अलावा रिंकू सिंह भी मैच में डक का शिकार हुए।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर के अर्धशतक से भारत के खिलाफ सात विकेट पर 187 रन बनाए। मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (45रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। उन्होंने साउथ अफ्रीका को उस समय संभाला, जब टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।