Teams with most 200 plus totals in T20I Cricket Team India crosses 200 mark 50 time and South Africa at 2nd with 29 time टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसके पास भी नहीं भटक पा रही कोई टीम, Cricket Hindi News - Hindustan

टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसके पास भी नहीं भटक पा रही कोई टीम

टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसके पास भी कोई टीम नहीं भटक पा रही। भारतीय टीम ने अब तक 50 बार 200 से ज्यादा का टोटल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया है। 

Wed, 11 March 2026 01:03 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसके पास भी नहीं भटक पा रही कोई टीम

टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एकछत्र राज है। न सिर्फ इससे कि भारतीय टीम के पास अब तीन टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और टीम लगातार दूसरा टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी है, बल्कि इसके पीछे की वजह ये है कि भारतीय टीम बड़े-बड़े स्कोर बनाने का दमखम रखती है। यही वजह है कि टीम इंडिया के नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज है। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का टोटल बनाया हुआ है। दूसरे नंबर पर जो टीम है, वह बहुत पीछे है।

दरअसल, टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल समेत 50 बार 200 से ज्यादा आंकड़ा इस फॉर्मेट में पार किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई तो टीम होगी, जिसने टीम इंडिया के करीब ही 200 से ज्यादा का स्कोर टी20आई क्रिकेट में बनाए होंगे? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलती कर रहे हैं, क्योंकि जो टीम दूसरे स्थान पर है, उसने सिर्फ 29 बार ही 200 का आंकड़ा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पार किया है। तीसरे नंबर वाली टीम 28 बार ये करिश्मा कर पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 1983 और 2011 की जीत के आगे कुछ नहीं; मांजरेकर ने T20 WC को नहीं दिया भाव

टीम इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। इंग्लैंड की टीम 26 बार 200 के पार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गई है, जबकि इतनी ही बार वेस्टइंडीज की टीम ने भी 200 रनों का टोटल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि इस फॉर्मेट में भारत का डोमिनेशन कैसा है। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 मैच भी भारत ने ही जीते हैं। 187 कुल टी20 इंटरनेशनल मैच भारत ने अब तक जीते हैं। 250 से ज्यादा का स्कोर भी सबसे ज्यादा बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत ने ही बनाया है।

सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का टोटल T20I क्रिकेट में

50 बार - भारत

29 बार - साउथ अफ्रीका

28 बार - न्यूजीलैंड

26 बार - इंग्लैंड

26 बार - वेस्टइंडीज

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।