t20 world cup victories are nothing compared to the 1983 and 2011 wins says sanjay manjrekar ये 1983 और 2011 की जीत के आगे कुछ नहीं; संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप को नहीं दिया ज्यादा भाव, Cricket Hindi News - Hindustan

ये 1983 और 2011 की जीत के आगे कुछ नहीं; संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप को नहीं दिया ज्यादा भाव

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि तीनों टी20 वर्ल्ड कप खिताबों में से कोई भी दूर तलक तक 1983 या 2011 के एकदिवसीय विश्व कप खिताबों के आस-पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्व कप खिताबों को सही परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है।

Wed, 11 March 2026 01:05 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ये 1983 और 2011 की जीत के आगे कुछ नहीं; संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप को नहीं दिया ज्यादा भाव

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। पहली बार किसी टीम ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता। पहली बार किसी टीम ने तीसरी बार ये खिताब जीता। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 विश्व कप जीता। सूर्यकुमार यादव उन भारतीय कप्तानों के विशिष्ट क्लब में शामिल हुए जिनकी अगुआई में राष्ट्रीय टीम ने विश्व कप में परचम लहराया। 1983 में कपिल देव की अगुआई में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता। फिर महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 और 2011 में कमाल किया। उसके बाद रोहित शर्मा ने 2024 और अब सूर्यकुमार यादव ने 2026 में इतिहास रचा। लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि तीनों टी20 वर्ल्ड कप खिताबों में से कोई भी दूर तलक तक 1983 या 2011 के एकदिवसीय विश्व कप खिताबों के आस-पास नहीं हैं।

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा कि 1983 और 2011 की जीतें हमेशा टी20 विश्व कप जीतों से ज्यादा महत्व रखेंगी। पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर ने लिखा, ‘हमें इन विश्व कप खिताबों को उचित परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है। भारत की टी20 विश्व कप जीतें चुनौती और शुद्धता के मामले में दूर-दूर तक कपिल देव की अगुआई में 1983 और धोनी के के नेतृत्व में 2011 के 50 ओवरों वाले विश्व कप जीतों के नजदीक नहीं हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह ने मुझसे सीखा स्लो बॉल फेंकना; पाकिस्तान में जन्मे गेंदबाज का दावा वायरल

टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को हराकर की थी। उसके बाद टीम ने अपने सारे ग्रुप मैच जीते। नामीबिया को हराया, पाकिस्तान को शिकस्त दी और नीदरलैंड पर जीत दर्ज की। हालांकि सुपर 8 के पहले मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका से शिकस्त झेलनी पड़ी। बड़ी हार की वजह से नेट रन रेट नेगेटिव में चला गया और टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी धुंधली सी हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। सुपर 8 के बाकी मुकाबलों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 250+ का स्कोर खड़ा करके इंग्लैंड को मात दी। उसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फिर 250+ का स्कोर खड़ा किया और 96 रनों की विशाल जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।