BBL bombshell Melbourne Stars and Melbourne Renegades to merge ahead of New Season BBL से आई बड़ी खबर, दो टीमों का होने वाला है मर्जर; जानिए क्या है वजह, Cricket Hindi News - Hindustan

BBL से आई बड़ी खबर, दो टीमों का होने वाला है मर्जर; जानिए क्या है वजह

बिग बैश लीग यानी बीबीएल की दो टीमों का मर्जर होने की खबर सामने आई है। मेलबर्न बेस्ड स्टार्स और रेनेगेड्स टीम मर्ज होंगी। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। दोनों टीमों को एक ही स्टेट चलाती थी। 

Wed, 3 June 2026 08:04 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BBL से आई बड़ी खबर, दो टीमों का होने वाला है मर्जर; जानिए क्या है वजह

ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 लीग बिग बैश लीग यानी बीबीएल को भारत लाने की तैयारी हो रही है, लेकिन इस बीच एक बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीबीएल की दो टीमें मर्ज होने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स आने वाले सीजन से पहले मर्ज हो सकती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस लीग की हालत इस समय उतनी अच्छी नहीं है। हालांकि, इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है कि क्यों दो टीमें मर्ज होने वाली हैं।

7 क्रिकेट की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेलबर्न बेस्ड दोनों टीमें स्टार्स और रेनेगेड्स आपस में मर्ज हो सकती हैं। ऐसा समझा जाता है कि क्रिकेट विक्टोरिया अपनी ऊर्जा मेलबर्न स्थित एक ‘सुपर’ टीम पर केंद्रित करने के लिए राज्य की दूसरी बीबीएल फ्रेंचाइजी को बेच रहा है। यह खबर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के BBL को प्राइवेट करने के बड़े कदम के एक महीने से भी कम समय बाद आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई धुरंधर फेल, ऑस्ट्रेलिया ने कर लिया हिसाब चुकता

अगर दोनों टीमों के मर्ज होने की पुष्टि हो जाती है, तो इसका मतलब होगा कि अगली समर सीजन में BBL 16 में क्रिकेट विक्टोरिया के सपोर्ट वाली सिर्फ एक मेलबर्न फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलेगी। नए कलर्स और नए नाम के साथ मेलबर्न की टीम अगले बीबीएल में खेलेगी। नए नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, क्योंकि टूर्नामेंट में अभी लंबा समय बाकी है। आमतौर पर दिसंबर-जनवरी के आसपास ये टूर्नामेंट खेला जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिग बैश लीग में अभी भी 10 टीमें होंगी, लेकिन नई टीम किस शहर में बेस्ड होगी और उसे कौन खरीदने वाला है? इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि जरूर कर दी है कि 2026/27 का सीजन भारत के चेन्नई में शुरू होगा। हालांकि, एक ही मैच भारत में होने की संभावना है।

वैसे साउथ ऑस्ट्रेलिया के पास पहले दो फ्रेंचाइजी थीं, जबकि मनुका ओवल कैनबरा का नई टीम का नया होम हो सकता है। इसके अलावा गोल्ड कोस्ट का कैरारा भी एक नया विकल्प नई बीबीएल टीम के लिए है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चैनल 7 ने दावा किया है कि मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स का मर्जर हो चुका है। दुनिया की कोई भी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के आसपास नहीं है, चाहे बात पैसों से संबंधित हो या फिर व्यूअरशिप से संबंधित।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।