Team India equal Pakistan Most semifinal appearances in T20 World Cup record 2 steps away from making history सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत ने की पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी; इतिहास रचने से 2 कदम दूर, Cricket Hindi News - Hindustan

सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत ने की पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी; इतिहास रचने से 2 कदम दूर

भारत ने 6ठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कदम रख पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है। भारत की नजरें अब इतिहास रचने पर है।

Mon, 2 March 2026 07:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत ने की पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी; इतिहास रचने से 2 कदम दूर

संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर भारत ने ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से धूल चटाकर सेमीफाइनल में कदम रखा। यह 6ठा मौका है जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंची। भारत ने इसी के साथ पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारत और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड भी 6 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इंग्लैंड और भारत इस साल टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का हिस्सा है, वहीं पाकिस्तान सुपर-8 से ही बाहर हो गया है। पाकिस्तान 2022 टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंभीर ने समझा सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात

डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने 2007 में सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, पहले एडिशन में टीम इंडिया खिताब उठाने में कामयाब रही थी। इसके बाद भारत 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचा है।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमें

6 पाकिस्तान (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)

6 भारत (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)

6 इंग्लैंड (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन ने तोड़ा कोहली की 2 ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

इतिहास रचने से 2 कदम दूर भारत

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इतिहास रचने से मात्र 2 कदम दूर है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ है। यह लगातार तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है जब भारत और इंग्लैंड का सामना सेमीफाइनल में होगा। टीम इंडिया अगर अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहती है तो वह डबल इतिहास रच सकती है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक कोई टीम लगातार दो ट्रॉफी नहीं उठा पाई, वहीं कभी टूर्नामेंट के इतिहास में मेजबान टीम ने खिताब पर कब्जा नहीं जमाया। ऐसे में भारत के पास अपना नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे शब्दों से लिखने का मौका है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।