Team India Creates History Most Wins in ICC Tournaments Australia pride was shattered भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया घमंड, बनी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया घमंड, बनी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल मिलाकर टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Mon, 9 Feb 2026 08:00 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया घमंड, बनी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। भारत ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 29 रनों से जीत दर्ज कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। भारत आईसीसी वर्ल्ड कप में 100 जीत दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया है। वहीं ओलओवर आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें तो टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल मिलाकर टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC Points Table: भारत-पाक समेत 6 टीमों का खुला खाता, इस मामले में WI नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया के नाम क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 10 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने अभी तक 6 वनडे वर्ल्ड कप, 1 टी20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 WTC का खिताब जीता है। यह 10 ट्रॉफी उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 122 मैच जीतकर अपने नाम की है।

वहीं 7 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम इंडिया अब आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक 123 मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत के नाम 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हसरंगा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड, बने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत

(WC + CT + T20WC + WTC फाइनल)

123 - भारत*

122 - ऑस्ट्रेलिया

101 - न्यूजीलैंड

95 - इंग्लैंड

92 - साउथ अफ्रीका

91 - पाकिस्तान

87 - श्रीलंका

82 - वेस्टइंडीज

30 - बांग्लादेश

19 - जिम्बाब्वे

18 - अफगानिस्तान

भारत का अगला मैच नामीबिया से

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है। टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला इसके बाद 15 फरवरी को खेला जाएगा। हालांकि अभी इस मुकाबले पर काले बादल छाए हुए हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक उन्होंने अधिकारिक तौर पर आईसीसी को लेटर नहीं लिखा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान अपने इस फैसले से पलट जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।