T20 World Cup 2026 Updated Points Table After SL vs IRE 6th Match Only West Indies is ahead of India in this matter T20 World Cup Points Table: भारत-पाकिस्तान समेत 6 टीमों का खुला खाता, इस मामले में वेस्टइंडीज नंबर-1, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 World Cup Points Table: भारत-पाकिस्तान समेत 6 टीमों का खुला खाता, इस मामले में वेस्टइंडीज नंबर-1

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 6 टीमें खाता खोल चुकी है। छोटी टीमें कमाल का खेल दिखा रही है, जिस वजह से टूर्नामेंट की शुरुआत में ही फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं।

Mon, 9 Feb 2026 06:59 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 World Cup Points Table: भारत-पाकिस्तान समेत 6 टीमों का खुला खाता, इस मामले में वेस्टइंडीज नंबर-1

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: टी20 वर्ल्ड क प 2026 का आगाज बेहद ही शानदार रहा। एसोसिएट टीमें टेस्ट प्लेइंग नेशन्स को ऐसी कड़ी टक्कर दे रही है कि फैंस को रोलर कोस्टर राइड जैसा महसूस हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान की सांसे बढ़ा दी थी, वहीं दूसरे दिन नेपाल ने इंग्लैंड का तो आयरलैंड ने श्रीलंका का बुरा हाल किया। नेपाल तो मात्र 4 रन से इंग्लिश टीम को हराने से चूक गया। पहले दो दिन में तो कोई उलटफेर देखने को नहीं मिला है, मगर जिस तरह टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल में अभी तक 20 में से 6 टीमें खाता खोल चुकी है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल है। नेट रन रेट के मामले में भारत के आगे सिर्फ एक टीम है और वो है वेस्टइंडीज।

टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मैच में 29 रनों से जीत दर्ज की थी, वहीं वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया था। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल ग्रुप-ए

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1भारत11000+1.4502
2पाकिस्तान11000+0.2402
3नीदरलैंड्स10100-0.2400
4यूएसए10100-1.4500
5नामीबिया0000000
,

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल ग्रुप-बी

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1श्रीलंका11000+1.0002
2जिम्बाब्वे0000000
3ऑस्ट्रेलिया0000000
4ओमान0000000
5आयरलैंड10100-1.0000
,

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल ग्रुप-सी

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1वेस्टइंडीज11000+1.7502
2इंग्लैंड11000+0.2002
3इटली0000000
4नेपाल10100-0.2000
5स्कॉटलैंड10100-1.7500
,

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल ग्रुप-डी

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1न्यूजीलैंड11000+1.1622
2कनाडा0000000
3साउथ अफ्रीका0000000
4यूएई0000000
5अफगानिस्तान10100-1.1620
,

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज तीसरा दिन है। आज के तीन मुकाबले -स्कॉटलैंड वर्सेस इटली, जिम्बाब्वे वर्सेस ओमान और साउथ अफ्रीका वर्सेस कनाडा- के हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।