Jasprit Bumrah learned slower ball from me even Shane Warne was stunned Pakistan-born UAE pacers claim goes viral 'जसप्रीत बुमराह ने मुझसे सीखा स्लो बॉल फेंकना, शेन वॉर्न भी रह गए थे दंग', पाकिस्तान में जन्मे गेंदबाज का दावा वायरल, Cricket Hindi News - Hindustan

'जसप्रीत बुमराह ने मुझसे सीखा स्लो बॉल फेंकना, शेन वॉर्न भी रह गए थे दंग', पाकिस्तान में जन्मे गेंदबाज का दावा वायरल

टी20 विश्व कप फाइनल के हीरो जसप्रीत बुमराह को लेकर पाकिस्तान में जन्मे यूएई के एक गेंदबाज का दावा सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है। यूएई के गेंदबाज जहूर खान का दावा है कि जसप्रीत बुमराह ने सेम ऐक्शन और सेम ग्रिप के साथ स्लोअर गेंद फेंकने का हुनर उनसे ही सीखा है।

Wed, 11 March 2026 10:28 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'जसप्रीत बुमराह ने मुझसे सीखा स्लो बॉल फेंकना, शेन वॉर्न भी रह गए थे दंग', पाकिस्तान में जन्मे गेंदबाज का दावा वायरल

टी20 विश्व कप फाइनल के हीरो जसप्रीत बुमराह को लेकर पाकिस्तान में जन्मे यूएई के एक गेंदबाज का दावा सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है। यूएई के गेंदबाज जहूर खान का दावा है कि जसप्रीत बुमराह ने सेम ऐक्शन और सेम ग्रिप के साथ स्लोअर गेंद फेंकने का हुनर उनसे ही सीखा है। इतना ही नहीं, खान ने ये भी दावा किया है कि उनके सेम ऐक्शन और ग्रिप के साथ स्लोओर गेंद फेंकने की कला से महान स्पिनर शेन वॉर्न भी दंग रह गए थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ये तो क्रिकेट में नई चीज है। जहूर खान का जो वीडियो क्लिप वायरल हुआ है वो पुराना है और टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद फिर से सोशल मीडिया पर तैरने लगा है।

वायरल वीडियो 2023 के वनडे विश्व कप के कुछ समय बाद का लग रहा है क्योंकि उसमें उन्होंने भारत में हुए विश्व कप में मोहम्मद रिजवान को स्लोवर डिलिवरी पर जसप्रीत बुमराह के बोल्ड करने का भी जिक्र किया है। इस दौरान वह ये कहते दिख रहे हैं कि हाल ही में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी बुमराह ने 'उनकी ही तरह' गेंदबाजी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यहीं से मैंने अपने क्रिकेट करियर की.,फाइनल जीतने के बाद क्यों इमोशनल हुए बुमराह?

वीडियो क्लिप में जहूर खान कहते हैं, ‘बुमराह जो स्लो बॉल करता था न पहले नॉर्मल करता था। एक बार आबू धाबी में मैच था तो काफी ज्यादा स्कोर हो गया था ट्रेंट बोल्ट और इसको (बोल्ट और बुमराह की गेंदों पर बल्लेबाज काफी रन बना रहे थे।) एक और बोलर था ऑस्ट्रेलिया का कुल्टर नाइल...उसको भी मैंने देखा। आईपीएल हो रहा था मेरे खयाल से सितंबर में। सितंबर में यूएई में 50 टेम्परेचर होता है। बहुत गर्मी होती है। ये समझ लीजिए कि एक तो बॉल भी हाथ में नहीं आता और 7-8 बजे तक इतनी ड्यू पड़ जाती है कि ग्राउंड गीला रहता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

खान ने आगे कहा,'रात को टीम डिनर था। उसमें जहीर खान और रॉबिन सिंह मुझे जानते थे क्योंकि मैंने एक मेडन ओवर किया था टी10 लीग में। मैंने 1 यॉर्कर मारा था और 5 स्लो बॉल की थी। जहीर खान ने मुझसे कहता है...बुमराह भी आ गया, वो भी बैठ गया सामने टेबल पे। तब तक रोहित शर्मा भी आ गया और वो भी बैठ गया। जहीर खान ने मुझे कहा कि जहूर अपना वो वीडियो दिखाना वो स्लो बॉल जो तुम करते थे, मेडन किया था। वो वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध था। मैंने यूट्यूब पर निकाला तो बुमराह ने कहा कि भाई दिखाना। उसने कहा कि भाई ये क्या डाल रहे आप? उनका स्टाइल है ये बोलने का। मैंने कहा कि स्लो बॉल।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के डॉन ब्रैडमैन हैं, पूर्व क्रिकेटर ने जस्सी को दिया टैग

जहूर आगे कहते हैं, ‘उसने (बुमराह) कहा कि आपने मेडन ओवर कर दिया। आप कैसे स्लो बॉल करते हो? मैंने कहा कि सेम ऐक्शन में और सेम ग्रिप में। उन्होंने कहा कि ये कैसे हो सकता है तब मैंने कहा कि आपको प्रैक्टिस में बताऊंगा। प्रैक्टिस आई। शेन वॉर्न थे बोलिंग कोच मुंबई इंडियंस के और नेट के पीछे खड़े थे जयवर्धने। मैं गेंद फेंकता था और बैटर बीट हो जा रहे थे। शेन वॉर्न ने कहा कि तेरी ग्रिप क्या है? ऑफ कटर फेंकता है? मैंने कहा नहीं। उन्होंने कहा तो दिखाओ। उसके बाद वॉर्न ने जयवर्धने से कहा कि यार ये तो नई चीज है क्रिकेट में। इधर आओ, देखो ये कितना अच्छा स्लो बॉल करता है सेम ऐक्शन में। ग्रिप भी सेम है।’

वीडियो में जहूर आगे कहते हैं,'दो दिन बाद बुमराह के साथ गेंदबाजी कर रहा था तो उसने कहा कि पाजी आपकी स्लो गेंद के साथ ग्रिप क्या है, बताओ जरा। मैंने कहा कि सेम ही है, सेम ऐक्शन में ही आना है। उसने कहा कि यार ये तो नेक्स्ट लेवल चीज है यार। मुझे लगा कि मैं यूएई का प्लेयर हूं और वो वर्ल्ड क्लास बोलर है। मुझे अच्छा लगा कि इतना बड़ा स्टार है और वो मुझसे पूछ रहा है। उसके बाद मैंने उससे पूछा कि यार मैं डेथ में बहुत अच्छे यॉर्कर मारता हूं लेकिन आप नई गेंद से कैसे यॉर्कर कैसे फेंकते है। उसने बताया। मैंने वो की और हुईं वो। उसने उस टाइम मुझसे स्लो बॉल के बारे में पूछा। शेन वॉर्न ने भी पूछा। उसके बाद मुंबई इंडियंस के जब 3 से 4 मैच गुजर गए न तब वह सेम ही स्लो कर रहा था, मेरा वाला। अभी भी वो सेम ही कर रहा है.... अभी आप उसकी स्लो गेंद चेक कर लें और मेरी भी चेक कर लें, सेम ग्रिप मिलेगी।'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।