साउथ अफ्रीका के 11 प्लेयर से सिकंदर रजा ने छीना ये अवॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, जिम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मे 43 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और चार छक्के जमाए। रजा ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम (4), क्विंटन डिकॉक (0) और डेवाल्ड ब्रेविस (42) का शिकार किया। साउथ अफ्रीका ने भले ही पांच विकेट से मैच जीता लेकिन रजा दिल जीतने में कायमाब रहे। साउथ अफ्रीका के 11 खिलाड़ियों में से किसी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिला। यह अवॉर्ड रजा को नसीब हुआ। जिम्बाब्वे ने 153/7 का स्कोर खड़ा किया था। साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा
सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच डाला है। वह टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में अर्धशतक जड़ने और तीन प्लस विकेट हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। बता दें कि टूर्नामेंट के इतिहास में कुल पांच खिलाड़ियों ने ही एक मैच में अर्धशतक और तीन प्लस विकेट का कारनामा अंजाम दिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पहली बार यह कमाल किया था। उन्होंने 2009 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नाबाद 66 रनों की पारी खेलने के अलावा 38 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। यह मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था।
T20 WC मैच में 50 प्लस स्कोर और 3 प्लस विकेट
66* 4/38 - ड्वेन ब्रावो बनाम भारत, लॉर्ड्स, 2009
51 3/26 - शेन वॉटसन बनाम आयरलैंड, कोलंबो RPS, 2012
72 3/34 - शेन वॉटसन बनाम भारत, कोलंबो RPS, 2012
67* 3/19 - मार्कस स्टोइनिस बनाम OMAN, ब्रिजटाउन, 2024
52 3/12 - रोस्टन चेज़ बनाम साउत अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, 2024
73 3/29 - सिकंदर रजा बनाम अफ्रीका, दिल्ली, 2026
रजा ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''मुझे यहां नहीं होना चाहिए था। मुझे मैच हारने पर कभी मैन ऑफ द मैच नहीं मिला। हालांकि, मुझे लगता है कि मैं अपना सिर ऊंचा रख सकता हूं। पिछले दो मैचों करारी हार मिली लेकिन मुझे लगता है कि हर हार के साथ कीमती सबक मिला। आप जिम्बाब्वे को देखें तो मुझे लगता है कि हमने हर गेम के साथ सुधार किया है।'' सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी साउथ अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट में लगातार सातवीं जीत हासिल की जबकि जिम्बाब्वे सुपर-8 राउंड में एक भी मुकाबला नहीं जीत सका। जिम्बाब्वे ने शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया था।





साइन इन