t20 world cup match against india in india will be memorable experience for the entire team says namibia coach williams भारत के खिलाफ भारत में विश्व कप मैच पूरी टीम के लिये यादगार अनुभव होगा: नामीबिया कोच विलियम्स, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत के खिलाफ भारत में विश्व कप मैच पूरी टीम के लिये यादगार अनुभव होगा: नामीबिया कोच विलियम्स

मेजबान भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले को कठिन चुनौती बताते हुए नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाले इस मैच में उनकी टीम अपनी रणनीति पर अडिग रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम और पूरे देश के लिये यह मैच एक यादगार अनुभव होगा।

Tue, 10 Feb 2026 04:38 PMChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share
भारत के खिलाफ भारत में विश्व कप मैच पूरी टीम के लिये यादगार अनुभव होगा: नामीबिया कोच विलियम्स

मेजबान भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले को कठिन चुनौती बताते हुए नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाले इस मैच में उनकी टीम अपनी रणनीति पर अडिग रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम और पूरे देश के लिये यह मैच एक यादगार अनुभव होगा।

नीदरलैंड ने नामीबिया को टी20 विश्व कप ग्रुप ए के मुकाबले में मंगलवार को सात विकेट से हराया। अब नामीबिया को 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत चैम्पियन और खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम से खेलना है।

मैच के बाद विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘भारत के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा लेकिन अगर हम अपनी रणनीति पर अडिग रहे और एक समय पर एक गेंद पर फोकस करके खेले तो अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं। हम पेशेवर टीम हैं और विरोधी टीम कोई भी हो, हमे अपने खेल पर फोकस करना है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉस के लिए खड़े थे सूर्या, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल

उन्होंने कहा, ‘हर कोई भारत के खिलाफ मैच की बात कर रहा है। हमारे लिये यह यादगार मैच होगा और घर पर भी सभी इसकी बात कर रहे हैं। हम भारत के खिलाफ पहले खेल चुके हैं और वह मैच भी हमारे लिये काफी कठिन था। दूधिया रोशनी में चुनौती और भी कठिन होगी।’

नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी टीम 20 रन पीछे रह गई।

विलियम्स ने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास किया लेकिन हमें कम से कम बीस रन और बनाने चाहिये थे। डच टीम हमेशा हमसे दस रन आगे थी और हम अच्छी साझेदारियां भी नहीं बना सके।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दबाव तो उन पर होगा; मुकाबले से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ

उन्होंने कहा, ‘सामने चाहे कोई भी टीम हो, हमें एक बल्लेबाजी ईकाई और एक टीम के रूप में बेसिक्स पर अमल करना जरूरी है। शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक को बड़ी पारी खेलनी होगी और हमें अच्छी साझेदारियां बनानी होगी जो आज नहीं कर सके।’

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।