Suryakumar Yadav was standing with the USA captain for the toss then Suddenly ran towards Rohit Sharma VIDEO USA के कप्तान के साथ टॉस के लिए खड़े थे सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल, Cricket Hindi News - Hindustan

USA के कप्तान के साथ टॉस के लिए खड़े थे सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल

इसके बाद जब सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए यूएसए के कप्तान मुनांक पटेल और रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे तो उनकी नजर अचानक रोहित शर्मा पर पड़ी जो ठीक उनके पीछे से गुजर रहे थे। सूर्या टॉस छोड़ सीधा रोहित शर्मा की तरफ भागे और उनसे हाथ मिलाया।

Sun, 8 Feb 2026 09:13 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
USA के कप्तान के साथ टॉस के लिए खड़े थे सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल

सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान कैसे किया जाता है, यह सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मैच से पहले बताया। भारत ने शनिवार, 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज किया। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। रोहित शर्मा की उपस्थिति ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चार-चांद लगा दिए थे। रोहित शर्मा को मैदान पर देख पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा था। वहीं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी इस नजारे को देख रहे थे। सूर्यकुमार यादव उस समय रोहित शर्मा से मिल नहीं पाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान ने मेरी किस्मत बदल दी; सिराज ने उठाया सूर्यकुमार यादव के फोनकॉल से पर्दा

इसके बाद जब सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए यूएसए के कप्तान मुनांक पटेल और रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे तो उनकी नजर अचानक रोहित शर्मा पर पड़ी जो ठीक उनके पीछे से गुजर रहे थे। सूर्या टॉस छोड़ सीधा रोहित शर्मा की तरफ भागे और उनसे हाथ मिलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 500 रन, सूर्या ने तोड़ा धोनी-युवराज का रिकॉर्ड

भारत ने 29 रनों से यूएसए को धोया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी के दम पर भारत यूएसए को 29 रनों से हराने में कामयाब रहा। सूर्या की 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 161 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय था जब टीम इंडिया 77 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी थी, उस समय 130 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था, मगर सूर्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत की नैया पार लगाई। 162 के टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 ही रन बना पाई। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।