T20 World Cup 2026 Semifinal schedule South Africa vs New Zealand and India vs England Semifinal match timing streaming T20 World Cup 2026 Semifinals Schedule: कौन, कब और कहां खेलेगा? कर लीजिए हर बात नोट, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 World Cup 2026 Semifinals Schedule: कौन, कब और कहां खेलेगा? कर लीजिए हर बात नोट

T20 World Cup 2026 Semifinals Schedule: कौन सी टीम, कब और कहां अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी? ये जानना है तो आपको हर एक बात नोट कर लेनी चाहिए। टी20 विश्व कप अब भारत में खेला जा रहा है।

Mon, 2 March 2026 06:15 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 World Cup 2026 Semifinals Schedule: कौन, कब और कहां खेलेगा? कर लीजिए हर बात नोट

T20 World Cup 2026 Semifinals Schedule: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर 8 का मुकाबला रविवार 1 मार्च की रात को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला गया। ये मुकाबला इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच था, जो कि एक नॉकआउट मैच की तरह था। जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलना था, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट से सफर समाप्त होना था। इसी मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में एंट्री की। इसी के साथ सेमीफाइनल का शेड्यूल भी फिक्स हो गया। आप भी उसे नोट कर लीजिए।

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल्स के लिए जिन चार टीमों ने क्वालीफाई किया है। उनमें ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया हैं। वहीं, ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने टॉप 4 में एंट्री मारी है। हालांकि, सेमीफाइनल्स मुकाबलों में दोनों ग्रुप की टीमें आमने-सामने होती हैं। ग्रुप 1 की टॉपर और ग्रुप 2 की नंबर दो टीम के साथ पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि ग्रुप 2 की नंबर वन और ग्रुप वन की नंबर 2 टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऐसे में पहला सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच शेड्यूल है और दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और इंडिया के बीच खेला जाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन ने रच दिया इतिहास, 29 कोशिशों के बाद वो कर दिखाया जिसका सभी को इंतजार था

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डेंस में बुधवार 4 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड वर्सेस इंडिया होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसके अगले दिन आयोजित होगा। दोनों ही मैचों के लिए रिजर्व डे है, अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो पूरा मैच अगले दिन शिफ्ट किया जा सकता है। दोनों मैचों की टाइमिंग भी सेम है। दोनों मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को सात बजे से खेले जाएंगे। रविवार 8 मार्च को दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

T20 World Cup 2026 Semifinals and Final Schedule

मैचटीमेंतारीख और दिनसमय (IST)वेन्यू
पहला सेमीफाइनलदक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड4 मार्च (बुधवार)शाम 7:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
दूसरा सेमीफाइनलभारत vs इंग्लैंड5 मार्च (गुरुवार)शाम 7:00 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
फाइनलSF1 की विजेता vs SF2 की विजेता8 मार्च (रविवार)शाम 7:00 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।