Fastest Indian to score 500 runs in the T20 World Cup Suryakumar Yadav broke MS Dhoni Yuvraj Singh record Virat Kohli टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले भारतीय, सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी-युवराज का रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले भारतीय, सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी-युवराज का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सूर्या ने इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में अपने 500 रन पूरे किए और युवराज सिंह और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

Sun, 8 Feb 2026 08:25 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले भारतीय, सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी-युवराज का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने यूएसए के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज जीत के साथ किया। सूर्या की 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत 161 का स्कोर बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा, वहीं यूएसए इस स्कोर का पीछा करते हुए 132 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने 29 रनों से इस मैच को जीता। सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय कप्तान ने अपनी इस पारी के दम पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इनमें से एक रिकॉर्ड था टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 500 रन बनाने का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान ने मेरी किस्मत बदल दी; सिराज ने उठाया सूर्यकुमार यादव के फोनकॉल से पर्दा

सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की अपनी इस पारी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे कर लिए हैं। अब उनके नाम इस आईसीसी टूर्नामेंट में 18 पारियों में 564 रन हो गए हैं। सूर्या टी20 वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले 6ठे तो सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल करने वाले चौथे भारतीय बने हैं। इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, एमएस धोनी, युवराज सिंह और सूर्यकुमार का नाम शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC में भारत ने रचा इतिहास, बनाया लगातार सबसे ज्याद मैच जीतने का रिकॉर्ड

वहीं सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी की बात करें तो वह विराट कोहली हैं। कोहली ने मात्र 11 टी20 वर्ल्ड कप पारियों में 500 रन बना दिए थे। सूर्या इस लिस्ट में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बाद तीसरे पायदान पर है। गंभीर और रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप की 18 पारियों में 500 टी20 रन पूरे किए, वहीं युवराज ने ऐसा 22 तो धोनी ने 28 पारियों में किया था।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम पारियों में 500 रन बनाने वाले भारतीय

11-विराट कोहली

17- गौतम गंभीर

17 - रोहित शर्मा

18 - सूर्यकुमार यादव*

22 - युवराज सिंह

28 - एमएस धोनी

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।