Suryakumar Reveals 4 Names Who Decided He will Be T20I Captain of Team India Gautam Gambhir is not in the list सूर्यकुमार यादव को T20I टीम का कप्तान बनाने में इन 4 लोगों का हाथ था, गौतम गंभीर नहीं हैं उनमें शामिल, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव को T20I टीम का कप्तान बनाने में इन 4 लोगों का हाथ था, गौतम गंभीर नहीं हैं उनमें शामिल

सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने में किसका हाथ था? आप सोच रहे होंगे कि गौतम गंभीर ने उनको कप्तान बनाने में मदद की, लेकिन असल में वह उन चार लोगों में शामिल नहीं हैं, जिनका जिक्र सूर्या ने किया है। 

Wed, 18 March 2026 10:15 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्यकुमार यादव को T20I टीम का कप्तान बनाने में इन 4 लोगों का हाथ था, गौतम गंभीर नहीं हैं उनमें शामिल

सूर्यकुमार यादव हाल ही में भारत के तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। उनसे पहले एमएस धोनी ने साल 2007 में और रोहित शर्मा ने 2024 में इस खिताब को बतौर कप्तान जीता था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई, जो कि पहली पसंद नहीं थे। यहां तक कि वे वाइस कैप्टन भी इस फॉर्मेट में नहीं थे। ऐसे में हर किसी को लगा था कि टीम के नए कोच गौतम गंभीर बने हैं, जिन्होंने सूर्या का नाम कप्तान के तौर पर सजेस्ट किया, क्योंकि केकेआर में गंभीर कप्तान थे और सूर्या उपकप्तान थे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अब खुलासा किया है उनको कप्तान बनाए जाने के पीछे गौतम गंभीर नहीं, बल्कि अन्य लोगों का हाथ था।

सूर्यकुमार ने बताया है कि पूर्व BCCI सचिव जय शाह, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा उन्हें कप्तान के रूप में प्रमोट करने के फैसले में शामिल थे। सूर्यकुमार यादव ने PTI को बताया, "एक समय था जब जय भाई, जो उस समय BCCI सेक्रेटरी थे, उन्होंने श्रीलंका सीरीज से तीन या चार दिन पहले मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझे फोन किया और बताया कि वे मुझे आगे T20 टीम का कैप्टन बना रहे हैं। उन्होंने ही मुझे सबसे पहले फोन किया था।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB को IPL शुरू होने से पहले लगा बड़ा झटका, हेजलवुड पहले 2 मैच कर सकते हैं मिस

उन्होंने इसी पॉडकास्ट में बताया, "लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि यह सब उस समय रोहित (शर्मा) भाई और अजीत (अगरकर) भाई प्लान कर रहे थे। गौतम भाई बाद में आए। उन्होंने, राहुल सर - राहुल द्रविड़, जो उस समय कोच थे - उनके साथ मिलकर जय भाई से इस बारे में बात की थी। फिर उन्होंने तय किया कि मुझे आगे भारत को लीड करना चाहिए।" जब से सूर्या टीम के कप्तान बने हैं। भारत सिर्फ 8 मैच हारा है। 52 में से 42 मैच भारत ने जीते हैं और दो मैच बेनतीजा रहे हैं। कप्तान के तौर पर एक भी बाइलेटरल सीरीज उन्होंने नहीं गंवाई है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।