Josh Hazlewood likely to miss the first 2 matches for RCB in IPL 2026 due to injury RCB को IPL 2026 शुरू होने से पहले लगा बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पहले दो मैचों से हो सकते हैं बाहर, Cricket Hindi News - Hindustan

RCB को IPL 2026 शुरू होने से पहले लगा बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पहले दो मैचों से हो सकते हैं बाहर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 के पहले दो मैच मिस कर सकते हैं। वे अभी तक फिट नहीं हुए हैं। यही कारण है कि सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके के खिलाफ मैच को वे मिस कर सकते हैं।

Wed, 18 March 2026 06:02 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RCB को IPL 2026 शुरू होने से पहले लगा बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पहले दो मैचों से हो सकते हैं बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। आईपीएल 2026 में जब आरसीबी की टीम उतरेगी तो एक चैंपियन के तौर पर उतरेगी, क्योंकि 2025 का खिताब इसी टीम ने जीता था। हालांकि, आईपीएल के नए सीजन से पहले आरसीबी को एक तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक दिग्गज तेज गेंदबाज पहले दो मैचों से बाहर हो सकता है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड हैं, जो अभी तक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

जोश हेजलवुड काफी समय से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। एशेज सीरीज के दौरान उनको चोट लगी थी और अभी तक मैदान पर उन्होंने वापसी नहीं की है। उनके आईपीएल 2026 के पहले सप्ताह तक टीम में लौटने की संभावना नहीं है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के पहले दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मिस कर सकते हैं। आरसीबी को पहला मैच पहले ही दिन यानी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा सिक्स कि गेंद गिरी स्टेडियम के बाहर सड़क पर

वहीं, आरसीबी दूसरा मैच आईपीएल 2026 का 5 मार्च को बेंगलुरु में ही चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके से खेलने वाली है। दोनों ही मुकाबले आरसीबी के तगड़े है, क्योंकि एक मैच में उन्हें दमदार बल्लेबाजों की फौज मिलने वाली है, जबकि दूसरे मैच में आरसीबी के सामने एमएस धोनी के लड़ाकों से पार पानी होगी। बेंगलुरु में गेंदबाजी करना आसान नहीं है। हेजलवुड आरसीबी के तुरुप के इक्के हैं। अगर वे पहले दो मैच मिस करेंगे तो जाहिर है कि टीम के लिए ये बड़ा नुकसान होगा।

चोट पर चोट

जोश हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और ठीक होने के दौरान उन्हें अकिलीज की शिकायत हो गई थी। इस वजह से वह एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे। पिछले साल RCB के IPL खिताब जीतने के सूखे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने 17.54 की औसत से 22 विकेट लिए थे, जो उनकी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट 2025 के सीजन में थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।