Smriti Mandhana achieves this After winning ICC Womens ODI cricketer of the Year award For 2024 स्मृति मंधाना को मिला दमदार बैटिंग का इनाम, बनीं ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर; रचा धांसू कीर्तिमान, Cricket Hindi News - Hindustan

स्मृति मंधाना को मिला दमदार बैटिंग का इनाम, बनीं ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर; रचा धांसू कीर्तिमान

  • ICC Women’s ODI Cricketer of the Year for 2024: भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुनी गई हैं। उन्होंने एक धांसू कीर्तिमान रचा है।

Mon, 27 Jan 2025 02:50 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
स्मृति मंधाना को मिला दमदार बैटिंग का इनाम, बनीं ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर; रचा धांसू कीर्तिमान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को साल 2024 में दमदार बैटिंग का इनाम दिया है। मंधाना को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है। उन्होंने एक धांसू कीर्तिमान रचा है। वह दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। उनके अलावा यह कारनामा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने अंजाम दिया है।

मंधाना ने 50 ओवर फॉर्मेट में गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले साल 13 वनडे मैचों में 57.86 के प्रभावशाली औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से 747 रन बनाए। बाएं हाथ की ओपनर ने इस दौरान चार शतक और 3 अर्धशतक जमाए। वह 2024 में महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर रहीं। उनके बाद लिस्ट में वोल्वार्ड्ट (697), इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट (554) और वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (469) का नाम I

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, तीन प्लेयर को पछाड़कर जीता ICC अवॉर्ड

मंधाना ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत में लगातार दो शतक लगाए। उन्होंने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में शानदार शतक ठोका। 28 वर्षीय मंधाना ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में सेंचुरी लगाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह एक कैलेंडर वर्ष में वनडे फॉर्मेट में चार शतक जमाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICC ने रोहित शर्मा को चुना T20I टीम ऑफ द ईयर कैप्टन, 4 भारतीयों ने काटा गदर

उपकप्तान मंधाना ने 2018 में अपने करियर में पहली बार महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता था। वह आईसीसी टी20 इंटनरेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 की शॉर्टलिस्ट में थीं लेकिन न्यूजीलैंड की अमेलिया केर बाजी मारने में सफल रहीं। ऑलराउंडर अमेलिया ने पिछले साल न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप जितानें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि मंधाना, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा को साल 2024 की आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।