Arshdeep Singh wins ICC Mens T20I Cricketer of the Year 2024 Award After Surpassing Babar Azam Travis Head Sikandar Raza अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, बाबर आजम समेत 3 प्लेयर को पछाड़कर जीता ICC अवॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, बाबर आजम समेत 3 प्लेयर को पछाड़कर जीता ICC अवॉर्ड

  • ICC Men’s T20I Cricketer of the Year 2024: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईसीसी मेंस T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड जीता है। उन्होंने बाबर आजम समेत तीन प्लेयर को पछाड़ा।

Sat, 25 Jan 2025 05:23 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, बाबर आजम समेत 3 प्लेयर को पछाड़कर जीता ICC अवॉर्ड

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शनिवार एक बड़ी खुशी नसीब हुई। अर्शदीप ने आईसीसी मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड जीता है। इस अवॉर्ड की रेस में कुल चार प्लेयर थे। 25 वर्षीय अर्शदीप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर ट्रैविस हेड और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया। 2022 में डेब्यू करने वाले अर्शदीप को पहली बार यह अवॉर्ड मिला है।

भारतीय गेंदबाज ने पिछले साल दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार मैचों में छाप छोड़ी। अर्शदीप ने 2024 में 18 टी20 मैचों में 36 विकेट चटकाए। वह सबसे छोटे फॉर्मेट भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सिर्फ चार खिलाड़ियों ने कैलेंडर वर्ष में अर्शदीप से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए। उनसे आगे सऊदी अरब के उस्मान नजीब (38), श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (38), यूएई के जुनैद सिद्दीकी (40) और हॉन्ग कॉन्ग के एहसान खान (46) रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs ENG: अर्शदीप सिंह ने पलट दिया इतिहास, 97 विकेट लेकर चहल से छीना ये ताज

अर्शदीप ने 15.31 की औसत से विकेट लिए। उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवरों में ज्यादातर गेंदबाजी करने के बावजूद साल का अंत 7.49 के इकॉनमी रेट पर किया। उनका स्ट्राइक रेट 10.80 का रहा। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने टूर्मामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक 17 विकेट लिए और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने 11 साल का आईसीसी खिताबी सूखा समाप्त किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICC ने रोहित शर्मा को चुना T20I टीम ऑफ द ईयर कैप्टन, 4 भारतीयों ने काटा गदर

उन्होंने सबसे शानदार बॉलिंग टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में अमेरिका के खिलाफ की। उन्होंने चार ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह उनका टी20 इंटरनेशनल करियर में बेस्ट बॉलिंग फिगर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी प्रभावी गेंदबाजी की थी। अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में चार ओवर के स्पेल में महज 20 रन खर्च किए और दो अहम विकेट चटकाए। अर्शदीप को मेंस टी20 ऑफ द ईयर 2024 टीम में भी चुना गया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।