Official Blow for Kolkata Knight Riders Pacer Harshit Rana Ruled Out of Entire IPL 2026 Season स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, Cricket Hindi News - Hindustan

स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल के अगले सीजन से बाहर हो गए हैं। राणा को दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई, हालांकि वह अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके।

Fri, 20 March 2026 07:41 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच के दौरान लगी चोट के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज के दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा।

केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा, ''यह बड़ा झटका है क्योंकि हर्षित राणा पिछले कुछ सत्र से टीम के अभिन्न अंग रहे हैं। इनमें वह सत्र भी शामिल है जिसमें टीम चैंपियन बनी थी। पिछले एक साल में उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी तरक्की की है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तब हर कोई शॉक्ड रह जाएगा; BCCI के दिग्गज कॉमेंटेटर शिवरामकृष्णन का छलका दर्द

उन्होंने कहा, ''हमें हर्षित राणा की कमी खलेगी। उनकी जगह भरना आसान नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने कई गेंदबाजों को परखा है कि कौन इस भूमिका में फिट बैठता है और कौन अपनी पूरी क्षमता से यह काम कर सकता है। उम्मीद है कि हम कुछ दिनों में फैसला ले लेंगे।''

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की चोट ने भी नए सत्र से पहले केकेआर की रणनीति को गड़बड़ा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने बाद में एक विज्ञप्ति में कहा, ''मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक उनका फिटनेस परीक्षण नहीं हुआ है। वह रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और इसके बाद ही उनका फिटनेस परीक्षण किया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में किस टीम ने गंवाए ज्यादा मैच, इन 5 फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड सबसे खराब

नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर और केएम आसिफ कुछ ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्हें इस सप्ताह ईडन गार्डन्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है और केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह दो अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे ज्यादा बार 1 IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले बैटर, लिस्ट में कोहली का जलवा

केकेआर के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना ​​है कि टी20 विश्व कप के बाद मिला ब्रेक इस स्पिनर के लिए मददगार साबित होगा। रहाणे ने कहा, ''मुझे वरुण की गेंदबाजी में कोई कमी नजर नहीं आती। टी20 विश्व कप में विपक्षी बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती का बहुत अच्छी तरह से सामना किया। मुझे लगता है कि यह 10 दिन का ब्रेक उनके लिए काफी मददगार साबित होगा।'' चक्रवर्ती ने विश्व कप में 14 विकेट लिए लेकिन उन्होंने प्रति ओवर 9.25 रन दिए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।