संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा ने कीवियों की धज्जाईं उड़ाई, फाइनल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। फाइनल में पहली बार किसी सलामी जोड़ी ने 50 से अधिक की साझेदारी की है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि मिचेल सैंटनर का ये फैसला शुरुआती ओवरों में गलत साबित हुआ है। भारतीय सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। संजू सैमसन और अभिषेक के बीच 98 रन की साझेदारी हुई। टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में पहली बार हुआ खिताबी मुकाबले में सलामी जोड़ी ने 50 से अधिक की साझेदारी की है।
भारतीय टीम ने सिर्फ 4 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे, जोकि टी20 विश्व कप के किसी भी सेमीफाइनल या फाइनल मैच में सबसे तेज़ टीम फिफ्टी है। इससे पहले 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 98 रन की साझेदारी हुई। रचिन रविंद्र ने उन्हें आउट किया। संजू और अभिषेक ने टी20 विश्व कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2009 में कामरान अकलम और हसन के नाम था। इस जोड़ी ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में 48 रन बनाए थे।
अभिषेक शर्मा जारी टी20 विश्व कप 2026 में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। फाइनल से पहले उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था। हालांकि फाइनल में उन्होंने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। अभिषेक शर्मा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 गेंद में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। भारत ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड ने कोल मैकोंची की जगह जैक डफी को अंतिम एकादश में जगह दी।





साइन इन