INDW vs AUSW Why is coach Amol Muzumdar happy despite losing to Australia by 10 wickets said the fight India Team showed ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हारने के बावजूद कोच मजूमदार क्यों खुश? बोले- भारतीय टीम ने टेस्ट में..., Cricket Hindi News - Hindustan

ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हारने के बावजूद कोच मजूमदार क्यों खुश? बोले- भारतीय टीम ने टेस्ट में...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से करारी हार के बावजूद खिलाड़ियों के जुझारूपन से खुश हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में तीसरे दिन एकमात्र टेस्ट अपने नाम किया।

Sun, 8 March 2026 06:04 PMMd.Akram
share
ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हारने के बावजूद कोच मजूमदार क्यों खुश? बोले- भारतीय टीम ने टेस्ट में...

भारत के हेड कोच अमोल मजूमदार ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के हाथों गुलाबी गेंद के टेस्ट में मिली हार के बावजूद टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया। भारत को एकमात्र टेस्ट में तीन दिन के भीतर दस विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। पर्थ में जेमिमा रौड्रिग्स और प्रतिका रावल ही अर्धशतक बना सकीं जबकि स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर गेंदबाजों की मददगार पिच पर कोई कमाल नहीं कर पाईं।

मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''नतीजे से निराश हूं लेकिन पिछले तीन दिन में टीम का जुझारूपन देखकर खुश हूं। हालात कठिन थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया को श्रेय देना होगा जिसने शानदार प्रदर्शन किया।'' उन्होंने कहा, ''प्रतिका ने दूसरी पारी में वाका पर अर्धशतक जड़कर अपनी दृढता का परिचय दिया। क्रांति ने शानदार गेंदबाजी की और काशवी तथा सयाली ने पहली पारी में विकेट चटकाए। अपना पहला टेस्ट खेल रही इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टेस्ट मैच में भारत को रौंदा, 12-4 से दौरा किया अपने नाम

मजूमदार ने कहा कि टीम का व्यस्त कार्यक्रम चुनौतीपूर्ण था लेकिन उन्होंने कहा कि वह हार के लिए इसे बहाना नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा ,''भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 के बाद डब्ल्यूपीएल खेलकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची। ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली। लेकिन यह कोई बहाना नहीं है।'' उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट से पहले एक अभ्यास मैच होने से मदद मिलती। वहीं, मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ''हमने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन वनडे और टेस्ट मैच में अच्छा काम जारी नहीं रख सके लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण सीरीज खेलना एक अच्छा अनुभव था। गुलाबी गेंद का टेस्ट एक अलग चुनौती थी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मृति मंधाना बनीं ICC महिला ODI रैंकिंग की क्वीन, हरमनप्रीत कौर को भी फायदा

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरी पारी में 149 रन पर समेटने के बाद 25 रन के मामूली लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। यह कप्तान हीली के लिए शानदार विदाई रही जिन्होंने अपने करियर का अंत एक ऐसे विरोधी पर शानदार जीत के साथ किया जिसके खिलाफ उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 105 रन से आगे खेलते हुए 48.2 ओवर में 149 रन पर सिमट गई जिसमें प्रतिका रावल ने 137 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इससे पूर्व भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एनाबेल सदरलैंड के 129 रन की मदद से 323 रन बनाकर मेजबान टीम को पहली पारी में अहम बढ़त दिलाई थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।