Sahibzada Farhan warning to Team India before the IND vs PAK match We Will try to play attacking cricket IND vs PAK मैच से पहले साहिबजादा फरहान की टीम इंडिया को वॉर्निंग, बोले- अटैकिंग क्रिकेट…, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs PAK मैच से पहले साहिबजादा फरहान की टीम इंडिया को वॉर्निंग, बोले- अटैकिंग क्रिकेट…

यूएसए के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने टीम इंडिया को वॉर्निंग दी है। उनका कहना है कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

Wed, 11 Feb 2026 08:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs PAK मैच से पहले साहिबजादा फरहान की टीम इंडिया को वॉर्निंग, बोले- अटैकिंग क्रिकेट…

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। इस मैच को आखिरकार पाकिस्तान खेलने के लिए राजी हो गया है। उनकी सरकार ने यू-टर्न लेते हुए यह साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा। ऐसे में अब पाकिस्तान की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टीम इंडिया के लिए चेतावनी जारी कर दी है। पाकिस्तान ने मंगलवार, 10 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ जीता। इस मैच में साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, T20 वर्ल्ड कप के बीच बढ़ी भारत की टेंशन

इस अवॉर्ड को लेने पहुंचे साहिबजादा फरहान ने कहा, “कल हमने जिस तरह प्रैक्टिस की, नेट्स में बॉल मेरे बैट पर बहुत अच्छी आ रही थी। मैंने कल ही अपने बैटिंग कोच (हनीफ मलिक) को बता दिया था कि मुझे आज के मैच के लिए अच्छी फीलिंग आ रही है। मुझे कॉन्फिडेंस था। मैंने यह भी कहा था, मैं मैच को इस तरह से खत्म करूंगा कि मुझे प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिले।

मैंने अपने लिए एक पर्सनल टारगेट सेट किया है, इस वर्ल्ड कप में कम से कम दो से तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर ने तोड़ा युवी का रिकॉर्ड; T20 WC में सबसे ज्यादा रन बनाने में कोहली नंबर-1

मुझे लगा कि यह पिच बहुत बेहतर थी। बॉल बैट पर अच्छी तरह आ रही थी। ओपनर के तौर पर, मेरा और सैम अयूब का रोल हमेशा पावरप्ले का सही इस्तेमाल करना होता है। मैं नैचुरली अटैकिंग क्रिकेट खेलता हूं। अयूब को आज स्टार्ट मिला लेकिन वह थोड़ा अनलकी था। मेरी सोच अपना नैचुरल गेम खेलते रहने की थी क्योंकि T20 क्रिकेट में, एक ओपनर के तौर पर, आपको उसी तरह खेलना होता है। कैप्टन ने हमें यही रोल दिया है, पहले छह ओवर में अटैक जारी रखना।

हम उसी माइंडसेट के साथ उतरेंगे जैसा हमने इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जिसमें एशिया कप भी शामिल है। हम पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।