List of top 5 highest run scorers in Ranji Trophy 2025 26 रणजी ट्रॉफी 2025-26 में चमके ये 5 बल्लेबाज, देखिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर की सूची, Cricket Hindi News - Hindustan

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में चमके ये 5 बल्लेबाज, देखिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर की सूची

रणजी ट्रॉफी में इस सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कर्नाटक के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन के नाम रहा, जिन्होंने नौ मैचों की 14 पारियों में 86.36 की शानदार औसत के साथ 950 रन बनाए। आइए टॉप-5 के बारे में आपको बताते हैं।

Sat, 28 Feb 2026 06:04 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में चमके ये 5 बल्लेबाज, देखिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर की सूची

रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का सीजन 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक चला और इसका फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला गया जिसमें जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार खिताबी जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। रणजी ट्रॉफी में इस सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कर्नाटक के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन के नाम रहा, जिन्होंने नौ मैचों की 14 पारियों में 86.36 की शानदार औसत के साथ 950 रन बनाए। उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन के दौरान पर 81 चौके और 11 छक्के भी लगाए।

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज दिल्ली के आयुष डोजा रहे। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 7 मैचों की 12 पारियों में 105.44 की शानदार औसत के साथ 949 रन बनाए। इस सूची में तीसरे स्थान पर जिस बल्लेबाज का नाम है वे भी दिल्ली के ही हैं। हमम सनत सांगवान की बात कर रहे हैं। सनत में भी इस सीजन रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने सात मैचों की 14 पारियों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 69 की औसत से 828 रन बनाए हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर सुदीप कुमार घरामी हैं, जिन्होंने 9 मैचों की 14 पारियों में 797 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.93 का रहा है। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर अभिनव तेजराना का नाम है, जिन्होंने 7 मैचों की 12 पारियों में 71.64 की शानदार औसत के साथ 788 रन बनाए हैं।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

स्मरण रविचंद्रन (कर्नाटक)- 14 पारियों में 950 रन

आयुष डोजा (दिल्ली) - 12 पारियों में 949 रन

सनत सांगवान (दिल्ली) - 14 पारियों में 828 रन

सुदीप कुमार घरामी( बंगाल)- 14 पारियों में 797 रन

अभिनव तेजराना (गोवा)- 12 मैचों में 788 रन

सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची को देखने पर प्रतीत होता है कि भले ही दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में ना प्रवेश कर पाई हो, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में दबदबा जरूर बना रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में से दो बैटर दिल्ली की टीम के हैं। टॉप फाइव की लिस्ट में बंगाल, गोवा और कर्नाटक के बल्लेबाजों ने भी अपनी विशेष जगह बनाई और खुद को साबित किया हुआ है। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया के लिए देखा जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये बल्लेबाज अपने प्रदर्शन को निरंतर रख पाते हैं या नहीं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।