RSA vs AFG t20 world cup 2026 Afghanistan captain Rashid Khan statement अफगानिस्तान का टूटा विश्व कप जीतने का सपना, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान बोले- हम बदकिस्मत थे.., Cricket Hindi News - Hindustan

अफगानिस्तान का टूटा विश्व कप जीतने का सपना, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान बोले- हम बदकिस्मत थे..

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, इस मुकाबले में अफगानिस्तान को हार मिली और लगातार दूसरी हार के साथ उसकी इस टी-20 विश्व कप में आगे बढ़ने की संभावनाएं कम होती दिख रही हैं। ऐसे में अब कप्तान राशिद खान का भावुक बयान आया है।

Wed, 11 Feb 2026 04:07 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अफगानिस्तान का टूटा विश्व कप जीतने का सपना, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान बोले- हम बदकिस्मत थे..

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, इस मुकाबले में अफगानिस्तान को हार मिली और लगातार दूसरी हार के साथ उसकी इस टी-20 विश्व कप में आगे बढ़ने की संभावनाएं कम होती दिख रही हैं। ऐसे में अब कप्तान राशिद खान का भावुक बयान आया है। भारत को अपना दूसरा होम मानने वाले अफगानी प्लेयर और खुद कप्तान के लिए यह हार काभी चुभने वाली रही, क्योंकि यहां से उनका विश्व कप जीतने का ख्वाब एक बार फिर से अधूरा रह सकता है।

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच यह मैच टी20 विश्व कप 2026 के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक बन गया है। इस महामुकाबले का फैसला एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवर के बाद हुआ। मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान काफी भावुक और निराश नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SM के दौर में पाकिस्तानी क्रिकेटर होना ज्यादा मुश्किल है, ऐसा क्यों बोले अश्विन?

राशिद खान ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, "मेरे लड़कों ने आज मैदान पर अद्भुत काम किया है।" उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "दक्षिण अफ्रीका को 190 के नीचे रोकना एक शानदार उपलब्धि थी।" गौरतलब है कि अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवरों में 187 रनों पर ही रोक दिया था। राशिद खान ने मैच की रणनीति पर बात करते हुए बताया कि टीम की योजना उन्हें आखिरी 10 ओवरों में कम स्कोर पर रोकने की थी।

मैच के बाद राशिद ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, "हारने वाली टीम का हिस्सा होना बहुत ही बदकिस्मती की बात है।" कप्तान के अनुसार उनकी टीम ने जीत हासिल करने के लिए मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया था। मैच के टर्निंग पॉइंट पर चर्चा करते हुए उन्होंने पावरप्ले का जिक्र किया। राशिद ने कहा, "पावरप्ले के आखिरी कुछ ओवरों में जल्दी विकेट गिरने से हम बैकफुट पर आ गए थे।" हालांकि सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप में 100 जीत दर्ज करने वाला दूसरे देश बना भारत, जानिए पहले नंबर पर कौन?

सुपर ओवर के तनावपूर्ण क्षणों पर राशिद ने अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा, "आखिरी सुपर ओवर में भी स्थिति ऐसी थी कि 1 गेंद पर 5 रन किसी भी तरफ जा सकते थे।" राशिद को अपनी टीम की छोटी गलतियों का मलाल है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, "हमें मैदान पर थोड़ा और चतुर होना चाहिए था।" उनके अनुसार, "एक डाइव या एक सही गेंद मैच का नतीजा हमारे पक्ष में बदल सकती थी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 10 खतरनाक गेंदबाज, पैट कमिंस ने तो दो बार

अफगानिस्तान की टीम इस विश्व कप के अगले दौर में पहुंचने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रही थी। कप्तान ने भारी मन से कहा, "हमने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछले डेढ़ साल से कड़ी मेहनत की थी, इसलिए यह हार बहुत निराशाजनक है।" इस दुख के बावजूद राशिद को अपनी टीम और वतन पर गर्व है। उन्होंने कहा, "देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए एक गर्व का क्षण होता है।" अंत में उन्होंने वादा किया कि वे खिलाड़ियों का मनोबल गिरने नहीं देंगे और टीम की हौसला-अफजाई करना जारी रखेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।