India became 2nd Team to register 100 WINS in ICC World Cups know which team in number one विश्व कप में 100 जीत दर्ज करने वाला दूसरे देश बना भारत, जानिए पहले नंबर पर कौन और पाकिस्तान कहां?, Cricket Hindi News - Hindustan

विश्व कप में 100 जीत दर्ज करने वाला दूसरे देश बना भारत, जानिए पहले नंबर पर कौन और पाकिस्तान कहां?

शनिवार (7 फरवरी) को भारत ने अमेरिका को विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व कप इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। टीम इंडिया अब विश्व कप के इतिहास में 100 मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। 

Sun, 8 Feb 2026 09:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
विश्व कप में 100 जीत दर्ज करने वाला दूसरे देश बना भारत, जानिए पहले नंबर पर कौन और पाकिस्तान कहां?

शनिवार (7 फरवरी) को भारत ने अमेरिका को विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व कप इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। टीम इंडिया अब विश्व कप के इतिहास में 100 मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह उपलब्धि हासिल की है।

अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम ने वनडे और टी-20 विश्व कप को मिलाकर कुल 100 मैच जीत लिए। यह उपलब्धि भारत के लिए खास है, क्योंकि भारत ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाम को हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की लंबे समय तक क्रिकेट की फील्ड पर बादशाहत रही है और यही कारण है कि इस टीम ने विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीते हैं। टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के नाम 108 जीत दर्ज है और वह टॉप पर बना हुआ है।

इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसने अब तक विश्व कप के दोनों फॉर्मेट में 84 जीत दर्ज की है। पाकिस्तान इस सूची में 80 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड ने भी 80 जीत दर्ज की है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के ये आंकड़े बताते हैं कि वे भी विश्व क्रिकेट के इतिहास में दबदबा रखती हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों से पाकिस्तान की टीम काफी कमजोर दिखाई देती है और यह सिर्फ कागजों पर ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी देखा जा सकता है।

विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीमें (टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप मिलाकर)

ऑस्ट्रेलिया- 108 जीत

भारत- 100 जीत

न्यूजीलैंड- 86 जीत

पाकिस्तान- 80 जीत

इंग्लैंड- 80 जीत

टॉप-5 की सूची में दक्षिण अफ्रीका शामिल नहीं है। एक समय तक विश्व क्रिकेट पर राज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम भी इस सूची में नहीं है। भारत ने हर दौर में क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की खास बात यह है कि वह बीतते समय के साथ और भी बेहतर होती जाती है। पुराने खिलाड़ियों के जाने से जल्द उनकी कमी पूरी कर ली जाती है और यह इस बात का प्रमाण है कि भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

बता दें कि भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने अब तक 4 वर्ल्ड कप जीते हैं, जिनमें 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 2 वनडे वर्ल्ड कप हैं। भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीती थी। भारत ने 2011 में दूसरी बार फाइनल में श्रीलंका को हराकर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। साल 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में लंबे समय के बाद दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में दबदबा है जहां भारतीय टीम के पास तीन खिताब हैं। टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभी तक एक भी बार नहीं जीत पाई है। फिलहाल भारत की नजरें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।