FIFA World Cup 2026 Prize Money In Rupees 60 times more than the T20 World Cup Explained Full Calculation टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से कितनी ज्यादा है फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन की प्राइज मनी? दिमाग चकरा जाएगा, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से कितनी ज्यादा है फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन की प्राइज मनी? दिमाग चकरा जाएगा

FIFA World Cup 2026 Prize Money- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान हो चुका है। 48 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए 6241 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया गया है। जो टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से लगभग 60 गुना अधिक है।

Thu, 11 June 2026 06:46 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से कितनी ज्यादा है फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन की प्राइज मनी? दिमाग चकरा जाएगा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी गुरुवार 11 जून से होने जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में इस साल टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फीफा ने इस साल की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है, जो पिछली बार से काफी अधिक है। पिछला फीफा वर्ल्ड कप कतर में 2022 में खेला गया था। अर्जेंटीना उस दौरान चैंपियन बना था। फीफा वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनी के मुकाबले 2026 में लगभग 50 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। जी हां, भारतीय रुपये के अनुसार इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी 6241 करोड़ रुपये रखी गई है, जो 655 मिलियन डॉलर है। वहीं 2022 में यही प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी क्या आज मचाएंगे धमाल? यहां देखें IND A vs AFG A लाइव मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी में कितना अंतर?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी 60 गुना अधिक है। जी हां, 2026 टी20 वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में हुआ था, जिसे सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जीतकर इतिहास रचा था। भारत बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना था, इसी के साथ भारत पहली ऐसी टीम भी थी जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई हो।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर थी, जिसमें से विजेता टीम इंडिया को 2.63 मिलियन डॉलर मिले थे, जो भारतीय रुपये के अनुसार 24.28 करोड़ रुपए बैठती है।

टी20 वर्ल्ड कप विजेता से ज्यादा कमाएगी फीफा वर्ल्ड कप में 48वें नंबर पर रहने वाली टीम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की कुल प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार 6241 करोड़ रुपये बैठती है। 33वें से 48वें स्थान तक रहने वाली टीमों को 9-9 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा, जो भारतीय रुपये के अनुसार 86 करोड़ रुपये बैठता है।

यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया की प्राइज मनी की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है। वहीं विजेता की प्राइज मनी में तो 19 गुना का हैरतअंगेज अंतर है।

वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी 476 करोड़ रुपये, उप-विजेता को 33 मिलियन डॉलर यानी 314 करोड़ रुपये मिलेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी का बंटवारा

विजेता: 50 मिलियन डॉलर, 476 करोड़ रुपये

उपविजेता: 33 मिलियन डॉलर, 314 करोड़ रुपये

तीसरा स्थान: 29 मिलियन डॉलर, 276 करोड़ रुपये

चौथा स्थान: 27 मिलियन डॉलर, 257 करोड़ रुपये

5 से 8वें स्थान तक: 19 मिलियन डॉलर, 181 करोड़ रुपये

9 से 16वें स्थान तक: 15 मिलियन डॉलर, 143 करोड़ रुपये

17 से 32वें स्थान तक: 11 मिलियन डॉलर, 105 करोड़ रुपये

33से 48वें स्थान तक: 9 मिलियन डॉलर, 86 करोड़ रुपये

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।