Rohit Sharma equals Embarrassing record after scoring duck in CSK vs MI IPL 2025 Match at MA Chidambaram Stadium रोहित शर्मा का IPL 2025 में 'दुखभरा आगाज', शून्य पर आउट होते ही शर्मनाक क्लब में की एंट्री, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा का IPL 2025 में 'दुखभरा आगाज', शून्य पर आउट होते ही शर्मनाक क्लब में की एंट्री

  • रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच में खाता नहीं खोल सके। उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Sun, 23 March 2025 08:11 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शर्मा का IPL 2025 में 'दुखभरा आगाज', शून्य पर आउट होते ही शर्मनाक क्लब में की एंट्री

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में 'दुखभरा आगाज' किया है। मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित 18वें सीजन में अपने पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए। उनका रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खुला। उन्हें 27 वर्षीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। रोहित ने मिडिल स्‍टंप पर आई गुड लेंथ पर फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया मगर मिडविकेट पर शिवम दुबे के हाथों लपके गए। वह आउट होने के बाद बेहद निराश नजर आए।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित ने आईपीएल में 18वीं बार जीरो पर अपना विकेट गंवाया है। उन्होंने एक शर्मनाक क्लब में एंट्री कर ली है। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित के अलावा दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल भी आईपीएल में 18-18 बार जीरो पर पवेलियन लौट चुके हैं। लिस्ट में पीयूष चावला और सुनील नरेन संयुक्त रूप से दूसरे नंबर हैं, जो 16-16 मर्तबा डक का शिकार हुए। उनके बाद राशिद खान (15), मनदीप सिंह (15), मनीश पांडे (14) और अंबाती रायडू (14) हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा के ग्लवस पर क्यों लिखा है SAR? मुंबई के सवाल का मिला परफेक्ट जवाब

मैच की बात करें तो सीएसके ने एमआई के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई ने तीन विकेट महज 36 रन जोड़कर गंवा दिए। विकेटकीपर रयान रिकेल्टन और विल जैक्स का बल्ला भी नहीं चला। रिकेल्टन ने 7 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 13 रन बनाए और तीसरे ओवर में खलील का शिकार बन गए। वहीं, जैक्स को दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पांचवें ओवर में अपने जाल में फंसाया। जैक्स ने 7 गेंदों में 11 रन बटोरे। मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चेन्नई मैच से बाहर हैं। हार्दिक पिछले आईपीएल सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लंघन के कारण एक मैच के लिए प्रतिबंधित हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कमान संभाली।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।