IPL 2025 Why is SAR written on Rohit Sharma gloves Mumbai Indians Share Special Video रोहित शर्मा के ग्लवस पर क्यों लिखा है SAR? मुंबई इंडियंस के सवाल का मिला परफेक्ट जवाब- VIDEO, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा के ग्लवस पर क्यों लिखा है SAR? मुंबई इंडियंस के सवाल का मिला परफेक्ट जवाब- VIDEO

  • रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस के दौरान स्पेशल ग्लव्स पहने, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शेयर किया है। एमआई आईपीएल 2025 में रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Sat, 22 March 2025 05:33 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शर्मा के ग्लवस पर क्यों लिखा है SAR? मुंबई इंडियंस के सवाल का मिला परफेक्ट जवाब- VIDEO

मुंबई इंडियंस (एमआई) रविवार को अपना आईपीएल 2025 अभियान शुरू करेगी। पांच बार की चैंपियन एमआई ने शनिवार को 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। रोहित प्रैक्टिस के दौरान स्पेशल ग्लव्स पहने हुए नजर आए। उनके ग्लव्स पर एसएआर' (SAR) लिखा था। एमआई ने फैंस से सवाल पूछा कि एसएआर' का क्या मतलब है? क्या आप कोई अनुमान लगा सकते हैं? एमआई के सवाल का कुछ ही देर में फैंस ने परफेक्ट जवाब दे दिया। दरअसल, एमआई के पूर्व कप्तान रोहित के यह खास ग्लव्स उनके परिवार को समर्पित हैं।

'एसएआर' परिवार के सदस्यों के नाम के शुरुआती अक्षर से मिलकर बना है। रोहित की बेटी का नाम समायरा है, जो एस अक्षर से शुरू होता है। समायरा का जन्म 2018 में हुआ था। 'हिटमैन' के बेटे का नाम अहान है, जिसकी शुरुआत ए से होती है। अहान का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ था। वहीं, रोहित की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है, जो आर से शुरू होता है। रोहित और रितिका ने साल 2015 में शादी रचाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा जैसा पुल शॉट, छह साल की पाकिस्तानी लड़की का वीडियो हुआ वायरल

रोहित अनेक मौकों पर अपनी जिंदगी में परिवार के महत्व के बारे में बात करते रहे हैं। रितिका अक्सर मैच देखने और रोहित को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार 76 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया था। वह अब आईपीएल के 18वें सीजन में धमाल मचाने की फिराक में होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली IPL 2025 में रचेंगे कीर्तिमान, एक-दो नहीं; निशाने पर होंगे 5 दमदार रिकॉर्ड

एमआई आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। मुंबई आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है। मुंबई के अलावा सीएसके ने भी पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई की बागडोर हार्दिक पांड्या के पास है। पिछले सीजन में रोहित की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी गई थी। सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।