rishabh pant could join rahul Dravid brian Lara list to score centuries in three successive Tests in England ब्रैडमैन, राहुल और लारा के क्लब में हो सकती है ऋषभ पंत की एंट्री, चाहिए सिर्फ एक और शतक, Cricket Hindi News - Hindustan

ब्रैडमैन, राहुल और लारा के क्लब में हो सकती है ऋषभ पंत की एंट्री, चाहिए सिर्फ एक और शतक

ऋषभ पंत अगर एजबेस्टन टेस्ट में शतक लगा लेते हैं तो इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले सातवें मेहमान बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ये कारनामा कर चुके हैं।

Fri, 27 June 2025 07:02 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्रैडमैन, राहुल और लारा के क्लब में हो सकती है ऋषभ पंत की एंट्री, चाहिए सिर्फ एक और शतक

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे की दमदार शुरुआत की है। उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। पंत से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लॉवर ने 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे। भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट मैच में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान एजबेस्टन में एक और शतक के साथ डॉन ब्रैडमैन, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो सकते हैं।

ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में 42.52 के औसत से 808 रन बनाए हैं। उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 146 रहा। पिछली बार एजबेस्टन में पंत ने 111 गेंद में 146 रन की पारी खेली।

अगर ऋषभ पंत एजबेस्टन में होने वाले मैच में एक और शतक बनाते हैं, तो वह ब्रैडमैन, ऑस्ट्रेलिया के वॉरेन बार्ड्सले, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स जॉर्ज मैकार्टनी और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के साथ इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले सातवें मेहमान बल्लेबाज बन जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैन ने मागें दो हजार रुपये तो नीरज ने दिया VVIP पास, 5 स्टार होटल में एंट्री

वह 23 साल बाद यह उपलब्धि दोहराने वाले द्रविड़ के बाद दूसरे भारतीय होंगे, उन्होंने नॉटिंघम में 115, लीड्स में 148 और ओवल में 217 रन बनाए थे। पंत से पहले केवल सात भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाए हैं। पंत अब उस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं जिसमें विजय हजारे, सुनील गावस्कर (तीन बार), राहुल द्रविड़ (दो बार), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।