Neeraj Chopra fulfill fans dream to watch Neeraj Chopra Classic javelin event in Bengaluru give VVIP pass फैन ने मागें दो हजार रुपये तो नीरज चोपड़ा ने दिलाया VVIP पास, 5 स्टार होटल में मिली एंट्री, जानिए पूरा मामला, Sports Hindi News - Hindustan

फैन ने मागें दो हजार रुपये तो नीरज चोपड़ा ने दिलाया VVIP पास, 5 स्टार होटल में मिली एंट्री, जानिए पूरा मामला

नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक फैन को नीरज चोपड़ा क्लासिक देखने के लिए वीवीआईपी पास जारी किया। दरअसल नीरज के फैन रंजीथ ने सोशल मीडिया पर अनुरोध किया था अगर कोई उसे दो हजार रुपये दे तो वह इस इवेंट में हिस्सा ले पाएंगे, जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने उनकी मदद की।

Fri, 27 June 2025 06:09 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फैन ने मागें दो हजार रुपये तो नीरज चोपड़ा ने दिलाया VVIP पास, 5 स्टार होटल में मिली एंट्री, जानिए पूरा मामला

भारत के भालाफेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने कुछ दिन पहले ही गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार खेलते हुए खिताब अपने नाम किया और अब वह बेंगलुरु में पांच जुलाई को नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे, जिसमें पीटर्स और रोहलेर भी खेल रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक इवेंट से पहले नीरज चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए उनकी वाहवाही हो रही है। नीरज ने एक फैन की डिमांड को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रंजीथ नाम के एक यूजर ने नीरज चोपड़ा क्लासिक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था कि अगर कोई उसे दो हजार रुपये दे तो वह कोयंबटूर से नीरज को देखने के लिए पहुंच सकता है। इस पोस्ट पर नीरज चोपड़ा ने जवाब देते हुए उसे फाइव स्टार होटल के साथ इवेंट देखने के लिए वीवीआईपी पास भी दिया है। रंजीत ने कहा, "अगर कोई मुझे 2000 रुपए दे तो मैं कोयंबटूर से यह कार्यक्रम देखने जा सकता हूं।"

इस पर नीरज चोपड़ा ने कहा, ''हैलो रंजीथ। आपका फुल वीवीआईपी पास बेंगलुरु में इंतजार कर रहा है। क्योंकि आपके ट्रिप (नीरज चोपड़ा क्लासिक) का पूरा खर्चा मैं उठा रहा हूं और हां रैडिसन होटल का भी धन्यवाद। आप मेरे से सिर्फ 90 मीटर दूर रुके होंगे। जल्द मिलेंगे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2024 से टेस्ट में किन गेंदबाजों के ओवर में ड्रॉप हुए कैच, बुमराह का नाम भी जुड़ा

भारत में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित की जानी थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा द्वारा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से किया जा रहा है और इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से मंजूरी मिली हुई है। श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें दुनिया के सात सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी और चोपड़ा सहित पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।