Rishabh Pant broke his silence on the decision to make Ayush Badoni open saying idea was to just go out and play freely आयुष बडोनी को ओपन कराने के फैसले पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आइडिया बस मैदान पर जाकर…, Cricket Hindi News - Hindustan

आयुष बडोनी को ओपन कराने के फैसले पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आइडिया बस मैदान पर जाकर…

लखनऊ सुपर जाएंट्स का बैटिंग ऑर्डर आईपीएल 2026 में हर किसी की समझ के परे हैं। अभी तक खेले 6 मैचों में तीन ओपनिंग जोड़ी के साथ लखनऊ मैदान पर उतर चुकी है। ऋषभ पंत के बाद आयुष बदोनी ने पारी का आगाज किया।

Mon, 20 April 2026 07:52 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आयुष बडोनी को ओपन कराने के फैसले पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आइडिया बस मैदान पर जाकर…

लखनऊ सुपर जाएंट्स का बैटिंग ऑर्डर आईपीएल 2026 में हर किसी की समझ के परे हैं। एलएसजी के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत में ऋषभ पंत ओपनिंग के लिए आए थे, पंत के फेल होने के बाद लखनऊ ने अपनी सफल जोड़ी मिचेल मार्श और एडन मारक्रम के साथ जाने का फैसला किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार 19 अप्रैल को हुए मुकाबले में एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी में बदलाव दिखा, इस बार आयुष बदोनी ने मिचेल मार्श के साथ पारी का आगज किया। ऋषभ पंत का बदोनी को ओपन भेजने का फैसला सवालों के घेरे में हैं। हालांकि इस भारतीय बल्लेबाज ने 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर जरूर टीम को अच्छी शुरुआत दी। पंत ने अब बदोनी को ओपन कराने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप की रेस में वैभव की टॉप-5 में एंट्री, प्रियांश-कूपर ने भी काटा गदर

PBKS vs LSG मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा, "मुझे लगता है कि आइडिया बस मैदान पर जाकर खुलकर खेलने का था। यह सिर्फ आज नहीं लिया गया था। यह पहले से तय था कि वह ओपनिंग करेंगे। यह बस कुछ ऐसा था जिसे हमने अंदर ही रखा। हम टॉप ऑर्डर में थोड़ी आजादी चाहते थे और बस मिडिल ऑर्डर ही इसमें मदद करना चाहता था।

आपकी बाईं कोहनी कैसी है?

मुझे लगता है कि बायां हाथ बेहतर हो रहा है, लेकिन आज मुझे एक नया टैटू (दाएं हाथ में चोट) मिला है, इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए फिर से कुछ उम्मीद करनी चाहिए (मुस्कुराते हुए)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PBKS vs LSG मैच का टर्निंग पॉइंट, यहां लखनऊ के हाथों से फिसली बाजी

आज कहां गलती हुई?

देखिए, किसी एक एरिया को बताना मुश्किल है क्योंकि बॉलर अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन साथ ही, चिंता की कुछ बातें भी हैं। लेकिन हमारे लिए कुछ पॉजिटिव बातें भी थीं जिन पर काम करना था। बैटिंग की कुछ झलक दिखी, जिसके बारे में हमने बात की। निश्चित रूप से कुछ पॉजिटिव बातें लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन साथ ही, एक टीम के तौर पर, हम हर मैच में अच्छा करेंगे।

निश्चित रूप से, हमें इस टीम पर पूरा भरोसा है। लेकिन साथ ही जब विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो, जैसे पंजाब अभी खेल रही है, तो आपको उन्हें अच्छा हार्ड क्रिकेट खेलने का क्रेडिट भी देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब ने ऐतिहासिक कारनामा कर पॉइंट्स टेबल में सबको चौंकाया, टॉप-4 में ये टीमें

कैसा रहा PBKS vs LSG मैच?

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के दम पर रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज कर अपना विजय अभियान जारी रखा। वैभव सूर्यवंशी के साथ देश की सबसे रोमांचक टी20 बल्लेबाजी प्रतिभाओं से एक सलामी बल्लेबाज प्रियांश और कोनोली के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी जिसमें कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन, ऐडन मारक्रम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल को एक एक विकेट मिला।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।