PBKS vs LSG match turning point Lucknow Super Giants lost the game in Middle Overs Punjab were ruthless Priyansh Arya PBKS vs LSG मैच का ये था टर्निंग पॉइंट; जब लखनऊ के हाथों से फिसली बाजी, बेरहम पंजाब ने नहीं बख्शा, Cricket Hindi News - Hindustan

PBKS vs LSG मैच का ये था टर्निंग पॉइंट; जब लखनऊ के हाथों से फिसली बाजी, बेरहम पंजाब ने नहीं बख्शा

PBKS vs LSG match turning point: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से धूल चटाकर जीत का पंजा खोला। लखनऊ की यह 6 मैचों में चौथी हार है। आईए जानते हैं पंजाब वर्सेस लखनऊ मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा।

Mon, 20 April 2026 07:39 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PBKS vs LSG मैच का ये था टर्निंग पॉइंट; जब लखनऊ के हाथों से फिसली बाजी, बेरहम पंजाब ने नहीं बख्शा

PBKS vs LSG match turning point: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स विजय रथ पर सवार है। रविवार, 19 अप्रैल की रात उन्होंने ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से धूल चटाते हुए आईपीएल 2026 में जीत का पंजा खोला। पीबीकेएस की यह 6 मैचों में 5वीं जीत है, उनका एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था। पंजाब ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने सीजन के पहले 6 मैचों में हार का सामना नहीं करा हो। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की यह 6 मैचों में चौथी हार है। आईए एक बार पीबीकेएस वर्सेस एलएसजी मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में जान लेते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LSG को रौंदकर पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, ये कमाल करने वाली पहली IPL टीम

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

PBKS vs LSG मैच के दौरान टॉस का सिक्का लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के फेवर में गिरा। पंजाब ने मुल्लांपुर के इस मैदान पर पहले दो मैच चेज करते हुए आसानी से जीते थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो कि एक दम सही था। मगर फिर गलती कहां हुई, कहां लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों से मैच फिसला?

PBKS vs LSG मैच का टर्निंग पॉइंट

पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह के रूप में बड़ा झटका लगा था, मगर इसके बावजूद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पावरप्ले में 10.5 की औसत से 63 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। यहां तक तो सब ठीक चल रहा था, मगर इसके बाद पंजाब के इन दो बल्लेबाजों ने तबाही मचाई वहां से मैच पलट गया। अकसर पावरप्ले के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि फील्ड खुल जाती है, मगर प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की जोड़ी ने तो गदर ही काट दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो ज्यादा छक्के मारेगा, उसे ये चीज दूंगा; प्रियांश-कूपर को अय्यर ने दिया 'लालच

पंजाब किंग्स ने 7 से 15 ओवर के बीच 14.44 की औसत से 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को काफी पीछे कर दिया। कूपर कोनोली 14वें ओवर में 87 के निजी स्कोर पर तो प्रियांश आर्या 15वें ओवर में 93 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने शतक से चूक गए, मगर पंजाब की जीत पक्की कर गए।

प्रियांश और कूपर के आउट होने के बाद जरूर पंजाब ने लय खोई, मगर आखिरी 5 ओवर में उन्होंने 4 विकेट के नुकसान पर 12.2 की औसत से 61 रन जरूर बनाए।

लखनऊ की शुरुआत रही थी दमदार, मगर बीच के ओवर में नहीं दिखा पाए पंजाब जैसा कमाल

अगर आंकड़ों में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की तुलना करें तो, पावरप्ले में एलएसजी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन था, जो पंजाब से सिर्फ दो रन कम था। मगर जीत हार का सबसे बड़ा अंतर बीच के ओवर में दिखा। पंजाब ने जहां 7 से 15 ओवर क बीच 130 रन बनाए थे, वहीं लखनऊ 9 की औसत से 81 ही रन बना पाया, इस दौरान उन्होंने 3 विकेट और गंवाए। डेथ में LSG ने 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए, मगर तब तक उनके हाथों से मैच फिसल चुका था।

पंजाब किंग्स की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या रहे, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।