Rashid Khan is the first bowler to complete 50 T20I Wickets in India t20 world cup 2026 भारत में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने राशिद खान, टी-20I में कोई आगे-पीछे भी नहीं, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने राशिद खान, टी-20I में कोई आगे-पीछे भी नहीं

राशिद खान ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे अब भारतीय सरजमी पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने यह उपबल्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही हासिल की।

Thu, 12 Feb 2026 12:10 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने राशिद खान, टी-20I में कोई आगे-पीछे भी नहीं

राशिद खान ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे अब भारतीय सरजमी पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने यह उपबल्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही हासिल की। वे अब 50 विकेटों के साथ भारत में टी-20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

राशिद खान ने भारतीय सरजमीं पर अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24 पारियां खेली हैं, जिसमें 50 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट और औसत भी बेहद शानदार रहा है। भारतीय सरजमीं पर सबसे क्रिकेट के सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने भारत की धरती पर 38 पारियों में 49 विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 37 पारियों में 48 विकेट लिए हैं। भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सिंह का नाम चौथे स्थान पर है, वहीं हार्दिक पांड्या लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

अर्शदीप सिंह ने 27 टी-20 आई पारियों में भारत की धरती पर 43 विकेट लिए हैं। वहीं पाड्ंया ने 53 पारियों में 38 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह ने 35 पारियों में 36 विकेट लिए हैं वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 33 पारियों में 34 विकेट हासिल किए हैं। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव भी इस सूची में शामिल हैं। चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 33 विकेट हासिल किए हैं वहीं कुलदीप यादव के नाम 19 पारियों में 27 विकेट और रवि बिश्नोई के नाम 20 पारियों में 26 विकेट हासिल किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उनकी जीत से ज्यादा तुम्हारे हार के चर्चे हैं, युवराज सिंह ने अफगान बल्लेबाज की..
ये भी पढ़ें:विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश है भारत, जानिए दूसरे नंबर पर कौन?
ये भी पढ़ें:‘जब मैं मुश्किल में होता हूं तो विराट कोहली को फोन करता हूं’- रहमानुल्लाह गुरबाज

भारतीय सरजमीं टी-20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

राशिद खान- 50 विकेट (24 पारी)

युजवेंद्र चहल- 49 विकेट (38 पारी)

अक्षर पटेल- 48 विकेट (47 पारी)

अर्शदीप सिंह- 43 विकेट (27 पारी)

हार्दिक पांड्या- 38 विकेट (53 पारी)

जसप्रीत बुमराह- 36 विकेट (35 पारी)

भुवनेश्वर कुमार 34 विकेट (33 पारी)

वरुण चक्रवर्ती- 33 विकेट (16 पारी)

कुलदीप यादव- 27 विकेट (19 पारी)

रवि बिश्नोई-26 विकेट (20 पारी)

इस तरह से आंकड़ों को देखने पर साफ पता चलता है कि भारतीय गेंदबाजों से ज्यादा भारतीय सरजमीं राशिद खान को सूट करती है और यही कारण है कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों को पीछे छोड़ा हुआ है। राशिद खान भारतीय परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ है और कहना गलत नहीं होगा कि वे भारतीय गेंदबाजों से ज्यादा इन परिस्थितियों में प्रभावशाली नजर आते हैं और उनके आंकड़े भी यही कहते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।