India is country with the most wins in T 20 World Cup history know which team in second position विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश है भारत, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान नहीं, बल्कि ये टीम, Cricket Hindi News - Hindustan

विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश है भारत, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान नहीं, बल्कि ये टीम

भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में जीत के लिहाज से एकछत्र राज्य स्थापित किया है। टीम ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम है। भारत ने 2007 से लेकर 2026 तक अब तक टी-20 वर्ल्ड कप के कुल 53 मैच खेले हैं, जिनमें से 36 मैच जीते हैं, जबकि 15 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टाई रहा है।

Wed, 11 Feb 2026 07:44 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश है भारत, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान नहीं, बल्कि ये टीम

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 विश्व कप का 10वां संस्करण खेला जा रहा है। इससे पहले इस मेगा टूर्नामेंट के 9 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो- दो बार खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक बार टी-20 विश्व कप जीता है। श्रीलंका ने भी एक बार खिताबी जीत हासिल की है और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी एक मरतबा यह उपलब्धि हासिल कर चुका है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें अब तक एक भी विश्व का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जब मैं मुश्किल में होता हूं तो विराट कोहली को फोन करता हूं’- रहमानुल्लाह गुरबाज

भारतीय क्रिकेट टीम इस बार इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरी है। अभी तक कोई भी डिफेंडिंग चैपिंयन अपने खिताब को नहीं बचा पाया है। वहीं, अब तक कोई भी टीम अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। साथ ही अब तक विश्व की किसी भी टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब तीन बार जीता है। भारत अगर 2026 का वर्ल्ड कप अपने नाम कर लेता है तो ये सारी उपलब्धियां हासिल कर लेगा।

भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में जीत के लिहाज से एकछत्र राज्य स्थापित किया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम है। भारत ने 2007 से लेकर 2026 तक अब तक टी-20 वर्ल्ड कप के कुल 53 मैच खेले हैं, जिनमें से 36 मैच जीते हैं, जबकि 15 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टाई रहा है। 36 जीत के साथ भारत टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा जीत करने वाला देश है। खास बात यह है कि इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं है, 2014 में खिताब जीतने वाली श्रीलंका दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले हैं, जिसमें 33 जीते हैं और 21 में हार हासिल हुई है। उनका एक मैच टाई रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AGF का टूटा WC जीतने का सपना, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान बोले हम बदकिस्मत थे

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमों में पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है। पड़ोसी मुल्क की टीम ने अब तक इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 53 मैच खेले हैं, जिसमें से 19 हारे हैं और 32 में जीत हासिल की है। इस टीम के दो मुकाबले टाई रहे हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर 2021 का टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। कंगारू टीम ने अब तक कुल 48 टी-20 विश्व कप के मैच खेले हैं, जिसमें से 19 में हार का सामना करना पड़ा और 30 मैच जीते हैं। इंग्लैंड इस सूची में 29 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। दो बार की विश्व विजेता टीम इंग्लैंड ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में कुल 53 मैच खेले हैं, जिसमें से 22 हारे हैं और 29 में जीत हासिल हुई है।

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमें

भारत- 36 जीत

श्रीलंका-33 जीत

पाकिस्तान- 32 जीत

ऑस्ट्रेलिया-30 जीत

इंग्लैंड-29 जीत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SM के दौर में पाकिस्तानी क्रिकेटर होना ज्यादा मुश्किल है, ऐसा क्यों बोले अश्विन?
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।