Rahul Dravid is elated by Sanju Samson success said its not always easy to start off as favourites संजू सैमसन की सफलता से राहुल द्रविड़ क्यों गदगद? बोले- टूर्नामेंट में ऐसा करना हमेशा आसान नहीं होता, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन की सफलता से राहुल द्रविड़ क्यों गदगद? बोले- टूर्नामेंट में ऐसा करना हमेशा आसान नहीं होता

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों मे 321 रन बनाए, जिसमें लगातार तीन पचास प्लस स्कोर हैं। सैमसन की सफलता से भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ गदगद हैं।

Mon, 16 March 2026 02:25 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share
संजू सैमसन की सफलता से राहुल द्रविड़ क्यों गदगद? बोले- टूर्नामेंट में ऐसा करना हमेशा आसान नहीं होता

पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और वैश्विक टूर्नामेंटों में लगातार मिल रही जीत भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से मौजूद प्रतिभा को दर्शाती है। पिछले दो वर्षों में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पुरुषों के पिछले दो टी20 विश्व कप, महिला वनडे विश्व कप, पुरुष अंडर-19 विश्व कप और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीते हैं।

'ये देखना वाकई कमाल का रहा'

बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में 'कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''यह सब कुछ सही लग रहा है, है ना?'' उन्होंने कहा, ''भारतीय क्रिकेट में हमेशा से अपार क्षमता रही है और अब वह मैदान पर भी दिखाई दे रही है। मैदान के बाहर हमारे पास वह सबकुछ था जिसकी हमें जरूरत थी और अब मैदान पर भी उस क्षमता का साकार होते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।'' द्रविड़ ने कहा कि यह सफलता कई कारकों के एक साथ आने का परिणाम है, खिलाड़ियों से लेकर प्रशासकों और प्रशंसकों तक, सभी ने इसमें योगदान दिया है। उन्होंने 1996 में अपने पदार्पण के समय को याद करते हुए कहा, ''यह अभूतपूर्व रहा है। पिछले तीन दशकों में भारतीय क्रिकेट जिस तरह से आगे बढ़ा है, उसे देखना वाकई कमाल का रहा है।'' द्रविड़ ने कहा, ''भारतीय क्रिकेट में हमेशा से अद्भुत प्रतिभा रही है। हमारे पास हमेशा बहुत अच्छे प्रशासक रहे हैं। हमारे पास हमेशा बहुत अच्छे कोच रहे हैं और हम अविश्वसनीय बुनियादी ढांचे के साथ उनका सहयोग करने में सक्षम रहे हैं। हमारे पास हमेशा एक शानदार घरेलू क्रिकेट प्रणाली और एक बहुत अच्छी जूनियर क्रिकेट प्रणाली रही है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI नमन अवार्ड: द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट, मंधाना-गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर

'ऐसा करना हमेशा आसान नहीं होता'

उन्होंने कहा, ''और दुनिया के कुछ सबसे अद्भुत प्रशंसक भी हमारे पास हैं। जिस तरह के समर्थक और प्रशंसक हमारे पास हैं, वे सब इसके हकदार थे कि मैदान पर सफलता मिले। यह देखना अद्भुत है कि अब यह सब कैसे एक साथ आ रहा है।'' 2024 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम को कोचिंग देने वाले द्रविड़ ने मौजूदा टीम को उम्मीदों पर खरा उतरने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ''यह देखना बहुत अच्छा लगा। विश्व कप टी20 चैंपियन टीम से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। उन्होंने प्रबल दावेदार के तौर पर शुरुआत की और यह हमेशा आसान नहीं होता।'' द्रविड़ ने कहा, ''निश्चित रूप से वे एक बहुत अच्छी टीम हैं, लेकिन पसंदीदा टीम के तौर पर शुरुआत करना और आखिर तक बने रहना और ट्रॉफी जीतना हमेशा आसान नहीं होता। इसके अपने दबाव होते हैं, अपनी चुनौतियां होती हैं। सूर्या (सूर्यकुमार यादव) और गौतम (गंभीर) तथा पूरी टीम को ऐसा करते देखना सच में बहुत अच्छा लगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन शतक से चूकने पर संजू ने कबूला सच, बोले- सोचा था और फिर इस वजह से बदला मूड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू को जिम में मिली थी ये गुड न्यूज, कोच गंभीर का XI में वापसी पर बड़ा खुलासा

सैमसन की सफलता से खुश द्रविड़

द्रविड़ संजू सैमसन की सफलता से खुश थे जिन्हें आखिर में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। पूर्व कप्तान ने कहा, ''संजू को भारत के लिए बहुत अहम उन आखिरी तीन मैचों में अच्छा करते हुए देखना सच में बहुत अच्छा लगा।'' उन्होंने कहा, ''काफी समय से संजू टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, उनके लिए कुछ मुश्किल दौर भी आए हैं। उनके जैसे खिलाड़ी को सफल होते देखना सच में बहुत अच्छा लगा जिसने इतनी कड़ी मेहनत की है।'' द्रविड़ ने कहा कि वह 'कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार जीतने के लिए आभारी हैं, उन्होंने कहा, ''यह पुरस्कार पाकर मैं बहुत आभारी हूं। मुझे अपनी जिंदगी में जो कई मौके मिले हैं, उनके लिए मैं बहुत आभारी हूं।'' उन्होंने कहा, ''मैं भाग्यशाली रहा कि कुछ महानतम क्रिकेटरों के साथ खेला और अपने देश के लिए खेलते हुए दुनिया भर में घूमने का मौका मिला। संन्यास लेने के बाद भी इस खेल से जुड़े रहने का मौका मिला, इसके लिए मैं भाग्यशाली रहा। और इस खेल ने मुझे जो मौके दिए हैं, उनके लिए आभारी हूं। ''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।