क्विंटन डी कॉक ने T20 वर्ल्ड कप में की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने की दहलीज पर
क्विंटन डी कॉक ने टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से नहीं बल्कि विकेट कीपिंग ग्लव्स के जरिए एमएस धोनी के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सोमवार को कनाडा के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

साउथ अफ्रीका के स्टार प्लेयर क्विंटन डी कॉक के लिए बल्ले से टी20 वर्ल्ड का आगाज तो कुछ खास नहीं रहा, मगर विकेट कीपिंग करते हुए उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की जरूर बराबरी कर ली है। डी कॉक ने कनाडा के खिलाफ हुए मुकाबले में विकेट के पीछ दो कैच पकड़े। इसी के साथ उन्होंने एमएस धोने के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लीह है। विकेट के पीछे डी कॉक का यह कुल 32वां शिकार था, वहीं धोनी ने भी अपने टी20 करियर में इतने ही डिसमिसल किए थे। अब डी कॉक इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। अगले ही मैच में वह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।
T20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा आउट करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो टॉप-5 में पाकिस्तान के कामरान अकमल तीसरे, वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन चौथे और श्रीलंके के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा पांचवें पायदान पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर
T20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा आउट
32 - क्विंटन डी कॉक*
32 - एमएस धोनी
30 - कामरान अकमल
27 - दिनेश रामदीन
26 - के संगकारा
26 - जोस बटलर
साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से जीता पहला मैच
कनाडा के खिलाफ साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार रहा। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। कप्तान एडन मार्करम ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रायन रिकल्टन ने 33, डेविड मिलर ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। कनाडा के लिए गेंदबाजी में अंश पटेल चमके, जिन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।
214 के टारगेट का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। नवनीत धालीवाल न 64 रनों की शानदार पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला।





साइन इन