ICC issues first statement on Pakistan U turn on IND vs PAK match Honor your commitment IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न पर आईसीसी का पहला बयान; अपने कमिटमेंट का सम्मान करें, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न पर आईसीसी का पहला बयान; अपने कमिटमेंट का सम्मान करें

आईसीसी की तमाम कोशिशों और दूसरे क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रेशर बनाए जाने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने पर मजबूर हो गया। पाकिस्तान के इस यू-टर्न पर अब आईसीसी ने बयान जारी किया है।

Tue, 10 Feb 2026 08:52 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न पर आईसीसी का पहला बयान; अपने कमिटमेंट का सम्मान करें

भारत मैच बॉयकॉट करने के फैसले पर पाकिस्तान ने 9 फरवरी को यू-टर्न ले लिया है। बांग्लादेश के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऐलान कर दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम हिस्सा लेगी, मगर भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करेगी। आईसीसी की तमाम कोशिशों और दूसरे क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रेशर बनाए जाने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने पर मजबूर हो गया। पाकिस्तान के इस यू-टर्न पर अब आईसीसी ने बयान जारी किया है। बता दें, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इन 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, एक नए चेहरे को मौका

ICC की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “ICC और PCB के बीच बातचीत एक बड़े जुड़ाव के हिस्से के तौर पर हुई, जिसमें दोनों पार्टियों ने अच्छे व्यवहार की जरूरत को पहचाना और ईमानदारी, निष्पक्षता और सहयोग के साथ खेल के सबसे अच्छे हितों की सेवा करने की अपनी उम्मीदों में एकजुट, कमिटेड और मकसद वाले होने की बात कही।

उस मौजूदा भावना में, यह सहमति हुई कि सभी सदस्य ICC इवेंट्स में हिस्सा लेने की शर्तों के अनुसार अपने कमिटमेंट का सम्मान करेंगे और यह पक्का करने के लिए वह सब कुछ करेंगे जो ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप का चल रहा एडिशन सफल हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक की 9 दिन में निकली हेकड़ी, कैसे भारत के साथ खेलने को हुआ राजी?

बांग्लादेश के संबंध में, ICC ने क्रिकेट के सबसे वाइब्रेंट मार्केट में से एक में ग्रोथ को लगातार आसान बनाने की बात दोहराई, जिसमें 200 मिलियन से ज्यादा जोशीले फैंस हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में नेशनल टीम के हिस्सा न लेने का देश में क्रिकेट पर कोई लंबे समय तक असर न पड़े।”

सोमवार को ICC ने यह भी कन्फर्म किया कि T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने पर बांग्लादेश पर कोई बैन नहीं लगेगा। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का कड़ा फैसला लेते हुए स्कॉटलैंड को शामिल किया था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।