Punjab Kings were an undefeated team but now they are struggling to reach the IPL 2026 playoffs know about the scenario पंजाब किंग्स एक समय थी अजेय टीम, मगर अब पड़ गए प्लेऑफ्स में पहुंचने के लाले; जानिए सिनेरियो, Ipl Hindi News - Hindustan

पंजाब किंग्स एक समय थी अजेय टीम, मगर अब पड़ गए प्लेऑफ्स में पहुंचने के लाले; जानिए सिनेरियो

पंजाब किंग्स एक समय IPL 2026 की अजेय टीम थी। आईपीएल के 19वें सीजन के आधे से ज्यादा सफर तक पंजाब किंग्स का तोड़ किसी के पास नहीं था, लेकिन अब टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने के लाले पड़ गए हैं।

Tue, 12 May 2026 09:09 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पंजाब किंग्स एक समय थी अजेय टीम, मगर अब पड़ गए प्लेऑफ्स में पहुंचने के लाले; जानिए सिनेरियो

IPL 2026 के हाफ फेज तक की पॉइंट्स टेबल को आप उठाकर देखेंगे, तो पाएंगे कि पंजाब किंग्स का तोड़ किसी भी टीम के पास नहीं था। पंजाब किंग्स 7-7 मैचों तक अजेय टीम थी और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज थी। 7 में से 6 मुकाबले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने जीते थे, जबकि एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। उस मैच में भी टीम की हालत बहुत अच्छी थी। ऐसे में लग रहा था कि पंजाब किंग्स सबसे पहले प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेगी और फिर टॉप 2 में अपनी जगह सुनिश्चित करेगी, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे नजर आ रहे हैं कि पंजाब की टीम प्लेऑफ्स की रेस से ही बाहर न हो जाए।

दरअसल, आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स इस समय चौथे पायदान पर है। पहले 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार चार मैच अब हार चुकी है। पहले स्थान से टीम चौथे स्थान पर आ गई है। जो टीम सबसे पहले प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करती नजर आ रही थी, वह अब एक मैच जीतने के लिए भी तरस रही है। हालांकि, अभी भी पंजाब किंग्स अपने दम पर प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर सकती है, क्योंकि तीन मुकाबले पंजाब के अभी बाकी हैं, जिनमें से दो उनके होम गेम हैं और एक अवे गेम है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में मारी छलांग, मगर अभी भी है टॉप 4 से कोसों दूर

क्या है पंजाब किंग्स का सिनेरियो?

पंजाब किंग्स के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने का सिनेरियो इस समय यह है कि अगर पंजाब किंग्स बाकी के बचे अपने तीनों मैच जीत जाती है तो टॉप 2 में भी फिनिश कर सकती है। इसके अलावा दो मैच जीतने पर पंजाब का प्लेऑफ्स का बर्थ कन्फर्म हो जाएगा, जबकि एक मैच जीतने पर भी टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस होंगे। हालांकि, उस केस में पंजाब को ध्यान रखना होगा कि कोई अन्य टीम 8 मैच न जीते। अगर पंजाब ने दो मैच जीत लिए तो फिर 17 पॉइंट्स पीबीकेएस के खाते में हो जाएंगे और उस केस में प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को कैसे दी मात? अक्षर पटेल ने बताई मैच की हर बात

किस-किसके खिलाफ हैं पंजाब के मैच?

पंजाब किंग्स को अपने दो मुकाबले धर्मशाला में खेलने हैं। इनमें से एक मैच में 14 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है, जबकि 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से धर्मशाला में दो-दो हाथ करने हैं। शनिवार 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से उन्हीं के होम ग्राउंड पर पंजाब को भिड़ना है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।